मुंडका, दिल्ली। अभिनंदन वाटिका में आयोजित संगठन सूरज अभियान व कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अशोक सम्राट बुद्ध विहार प्रबंधक कमेटी द्वारा किया गया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष साधुराम मित्तल, पूर्व निगम प्रत्याशी सुरेंद्र लखड़ा एवं युवा नेता तानुज कुमार को तथागत गौतम बुद्ध का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बवाना सुरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, संयोजक विजय कुमार भारती, वरुण ढाका, इंद्रजीत सिंह, एवं हिमांशु गौतम की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।
राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।
इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।