Skip to content
July 8, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • July
  • 15
  • राजनीति
  • कृष्णा नगर कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक भूचाल: वरिष्ठ नेता गुरुचरण सिंह राजू के निष्कासन के विरोध में इस्तीफों की झड़ी, नेताओं ने फैसले को बताया ‘तानाशाही’
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृष्णा नगर कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक भूचाल: वरिष्ठ नेता गुरुचरण सिंह राजू के निष्कासन के विरोध में इस्तीफों की झड़ी, नेताओं ने फैसले को बताया ‘तानाशाही’

rashtratimesnewspaper July 15, 2025 1 min read
ashwani kapoor

राजधानी दिल्ली की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब कृष्णा नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुरुचरण सिंह राजू को कांग्रेस पार्टी से अचानक निष्कासित कर दिया गया। इस फैसले के विरोध में कृष्णा नगर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री अश्वनी कपूर और गीता कॉलोनी कांग्रेस के लोकप्रिय अध्यक्ष श्री जुगल किशोर ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया।

इन दोनों वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा लिए गए इस फैसले को अन्यायपूर्ण और तानाशाही करार देते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस निर्णय को तुरंत रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे समय में जब संगठन को एकजुटता और मजबूती की आवश्यकता है, तब ऐसे जमीनी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाना कांग्रेस के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर रहा है।

राजू जी का निष्कासन बताया गया तुगलकी फैसला

श्री अश्वनी कपूर और श्री जुगल किशोर ने कहा कि श्री गुरुचरण सिंह राजू जी का कांग्रेस पार्टी में योगदान अतुलनीय है। वह बीते चार दशकों से कांग्रेस संगठन की सेवा में जुटे हैं। उनका परिवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पृष्ठभूमि से जुड़ा रहा है और आज भी यमुना पार के कोने-कोने में कांग्रेस को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है।

इन नेताओं का कहना है कि जहां राहुल गांधी देश के हर कोने में कांग्रेस की जड़ों को सींचने के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’, ‘न्याय यात्रा’ जैसी पहल करके मेहनत कर रहे हैं, वहीं दिल्ली में प्रदेश नेतृत्व ऐसे कर्मठ और लोकप्रिय नेता को बिना किसी ठोस कारण के पार्टी से बाहर कर रहा है। इससे कांग्रेस की छवि को गहरा आघात लगा है।

‘राजू जी के निष्कासन से यमुना पार में कांग्रेस होगी खत्म’

इन नेताओं ने चिंता व्यक्त की कि यमुना पार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का संगठन श्री राजू जी के नेतृत्व में ही सक्रिय रहा है। कांग्रेस की हर गतिविधि, जनकल्याण कार्यक्रम और जनसंवाद में राजू जी सबसे आगे रहते थे। उनका निष्कासन यमुना पार में कांग्रेस की जड़ों को कमजोर कर देगा और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बुरी तरह टूटेगा।

सिख समाज में भी है राजू जी की गहरी पकड़

श्री अश्वनी कपूर और श्री जुगल किशोर ने यह भी कहा कि राजू जी दिल्ली के सिख समाज में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं। वह क्षेत्र के हज़ारों परिवारों के सुख-दुख में भागीदार रहे हैं और हमेशा जनता की निस्वार्थ सेवा करते रहे हैं। कांग्रेस जैसी समावेशी पार्टी को ऐसे नेता को बाहर करने से पहले दस बार सोचना चाहिए था।

AICC से की निष्कासन रद्द करने की अपील

इन नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी और एआईसीसी अनुशासन समिति के चेयरमैन श्री तारिक अनवर से अपील की है कि इस अन्यायपूर्ण निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित नेताओं की पार्टी में वापसी से ही दिल्ली में कांग्रेस दोबारा सशक्त बन सकेगी।

नेताओं ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर राजू जी को वापस नहीं लाया गया तो यमुना पार में सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी से मोहभंग कर सकते हैं, जिसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।


“हम पार्टी के सच्चे सिपाही हैं लेकिन पार्टी में सच्चे सिपाहियों का ऐसा अपमान हमें मंजूर नहीं। जब तक राजू जी का निष्कासन रद्द नहीं किया जाएगा, हम अपने पदों पर नहीं लौटेंगे।” अश्वनी कपूर एवं जुगल किशोर

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: अब बिना दवा के — ध्यान व हिप्नोथेरेपी से सभी मानसिक रोगों का उपचार दिल्ली में
Next: कृष्णा नगर जिला कांग्रेस में भूचाल!

संबंधित कहानियां

ndmc
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने 34 स्थानों पर ‘व्यापक पौधारोपण अभियान–2026’ का शुभारंभ किया

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-07 at 15.33.51
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लक्ष्मी नगर में तरुण मित्र परिषद का 125वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर सम्पन्न

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-07 at 20.14.14
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मार्गदर्शन, स्नेह और संकल्प का संगम: अलका लांबा से मिलीं अर्चना पांडेय

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतू केन्द्रीय मंत्री बी.एल.वर्मा से मिला FAIVM प्रतिनिधिमंडल WhatsApp Image 2026-07-07 at 17.58.28 (2) 1
  • बिज़नेस

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतू केन्द्रीय मंत्री बी.एल.वर्मा से मिला FAIVM प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026 0
एनडीएमसी ने 34 स्थानों पर ‘व्यापक पौधारोपण अभियान–2026’ का शुभारंभ किया ndmc 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने 34 स्थानों पर ‘व्यापक पौधारोपण अभियान–2026’ का शुभारंभ किया

July 8, 2026 0
लक्ष्मी नगर में तरुण मित्र परिषद का 125वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर सम्पन्न WhatsApp Image 2026-07-07 at 15.33.51 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लक्ष्मी नगर में तरुण मित्र परिषद का 125वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर सम्पन्न

July 8, 2026 0
मार्गदर्शन, स्नेह और संकल्प का संगम: अलका लांबा से मिलीं अर्चना पांडेय WhatsApp Image 2026-07-07 at 20.14.14 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मार्गदर्शन, स्नेह और संकल्प का संगम: अलका लांबा से मिलीं अर्चना पांडेय

July 8, 2026 0
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का 14वां स्थापना दिवस संविधान क्लब में धूमधाम से मनाया गया WhatsApp Image 2026-07-06 at 16.43.19 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का 14वां स्थापना दिवस संविधान क्लब में धूमधाम से मनाया गया

July 7, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-07-07 at 17.58.28 (2)
1 min read
  • बिज़नेस

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतू केन्द्रीय मंत्री बी.एल.वर्मा से मिला FAIVM प्रतिनिधिमंडल

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 0
ndmc
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने 34 स्थानों पर ‘व्यापक पौधारोपण अभियान–2026’ का शुभारंभ किया

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-07 at 15.33.51
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लक्ष्मी नगर में तरुण मित्र परिषद का 125वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर सम्पन्न

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-07 at 20.14.14
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मार्गदर्शन, स्नेह और संकल्प का संगम: अलका लांबा से मिलीं अर्चना पांडेय

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतू केन्द्रीय मंत्री बी.एल.वर्मा से मिला FAIVM प्रतिनिधिमंडल
  • एनडीएमसी ने 34 स्थानों पर ‘व्यापक पौधारोपण अभियान–2026’ का शुभारंभ किया
  • लक्ष्मी नगर में तरुण मित्र परिषद का 125वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर सम्पन्न
  • मार्गदर्शन, स्नेह और संकल्प का संगम: अलका लांबा से मिलीं अर्चना पांडेय
  • अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का 14वां स्थापना दिवस संविधान क्लब में धूमधाम से मनाया गया

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.