Skip to content
August 18, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • July
  • 18
  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 : उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, लखनऊ तीसरा सबसे स्वच्छ शहर
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 : उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, लखनऊ तीसरा सबसे स्वच्छ शहर

rashtratimesnewspaper July 18, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-07-17 at 11.58.20 PM (1)

रजनीश तोमर

नई दिल्ली/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में उत्तर प्रदेश के कई शहरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कई श्रेणियों में प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं। राजधानी लखनऊ को देश के तीसरे सबसे स्वच्छ शहर का गौरव हासिल हुआ है, साथ ही ऐतिहासिक 7-स्टार गारबेज फ्री सिटी (GFC) रेटिंग प्राप्त करते हुए प्रेसिडेंशियल अवार्ड से नवाजा गया।

उत्तर प्रदेश के 6 शहर देश के 20 सबसे स्वच्छ शहरों में

सर्वेक्षण के नौवें संस्करण में उत्तर प्रदेश के 6 शहर देश के टॉप-20 सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल हुए हैं, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है। गुरुवार को विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह पुरस्कार प्रदान किए। प्रदेश की ओर से कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने पुरस्कार ग्रहण किए।

प्रयागराज को मिला ‘सबसे स्वच्छ गंगा शहर’ का खिताब

गंगा किनारे बसी प्रयागराज को ‘सबसे स्वच्छ गंगा शहर’ का सम्मान प्राप्त हुआ है। महाकुंभ और अन्य आयोजनों में स्वच्छता के बेहतरीन प्रबंधन के लिए प्रयागराज को अतिरिक्त स्वच्छ महाकुंभ 2025 पुरस्कार भी दिया गया।

गोरखपुर की दोहरी उपलब्धि

गोरखपुर ने दोहरी सफलता अर्जित की — ‘सफाईमित्र सुरक्षित शहर’ में तीसरा स्थान और 5-स्टार GFC रेटिंग के साथ 3-10 लाख आबादी वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया।

आगरा बना उभरता स्वच्छ शहर

आगरा को राष्ट्रीय स्तर पर 32वां स्थान और ‘उभरता स्वच्छ शहर’ का पुरस्कार मिला। साथ ही आगरा ने भी 5-स्टार GFC रेटिंग अर्जित की।

मुरादाबाद, बिजनौर, शमशाबाद का सराहनीय प्रदर्शन

मुरादाबाद ने 3-10 लाख आबादी श्रेणी में 10वां स्थान प्राप्त किया। मध्यम शहरों में बिजनौर ने 29वां और शमशाबाद ने 95वां स्थान हासिल किया।

उत्तर प्रदेश के लिए स्वच्छता में नया युग : एके शर्मा

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व और नगर निकायों के सामूहिक प्रयासों के कारण ही यह अभूतपूर्व सफलता मिली है। हमारा अगला लक्ष्य उत्तर प्रदेश को भारत का सबसे स्वच्छ राज्य बनाना है।”

प्रमुख सचिव बोले— निगरानी व प्रशिक्षण का परिणाम

प्रमुख सचिव शहरी विकास ने कहा कि यह सफलता कठोर निगरानी, प्रशिक्षित मानव संसाधन और मजबूत पर्यवेक्षण का परिणाम है। उत्तर प्रदेश अब ODF++, Water+ और GFC रेटिंग में लगातार प्रगति कर रहा है।


उत्तर प्रदेश के लिए यह उपलब्धि स्वच्छता आंदोलन में एक नया अध्याय लिखती है, जो न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: एनडीएमसी को “सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड” से नवाज़ा गया
Next: भरतपुर के कृष्णादित्य सिंह बने 7 मेडल जीतकर युवाओं के प्रेरणास्त्रोत

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-08-12 at 3.15.25 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राष्ट्र टाइम्स के 45वें स्थापना दिवस पर NDTV इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन भारती का सम्मान

rashtratimesnewspaper August 13, 2025
WhatsApp Image 2025-08-12 at 3.01.45 PM (3)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दिल्ली में भव्य घंटाघर का शिलान्यास, उपराज्यपाल ने रखी आधारशिला

rashtratimesnewspaper August 13, 2025
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.30.44 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सिनेमाघरों और ओटीटी के लिए दोहरे मानदंड — अमोद के. कांत

rashtratimesnewspaper August 4, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 33, नई दिल्ली, 17 से 23 अगस्त 2025 logo 1

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 33, नई दिल्ली, 17 से 23 अगस्त 2025

August 16, 2025
चेहल्लुम और कर्बला की कुर्बानी — इमाम हुसैन अ.स. का पैग़ाम chehllum_1479760256 2

चेहल्लुम और कर्बला की कुर्बानी — इमाम हुसैन अ.स. का पैग़ाम

August 13, 2025
गर्मी से निपटने के लिए स्वामी दयानंद अस्पताल पूरी तरह तैयारठंडे पानी से लेकर शेड और कूलर तक, मरीजों की सुविधा का रखा जा रहा है पूरा ध्यान WhatsApp Image 2025-08-12 at 6.22.02 PM 3

गर्मी से निपटने के लिए स्वामी दयानंद अस्पताल पूरी तरह तैयारठंडे पानी से लेकर शेड और कूलर तक, मरीजों की सुविधा का रखा जा रहा है पूरा ध्यान

August 13, 2025
राष्ट्र टाइम्स के 45वें स्थापना दिवस पर NDTV इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन भारती का सम्मान WhatsApp Image 2025-08-12 at 3.15.25 PM 4

राष्ट्र टाइम्स के 45वें स्थापना दिवस पर NDTV इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन भारती का सम्मान

August 13, 2025
नई दिल्ली में भव्य घंटाघर का शिलान्यास, उपराज्यपाल ने रखी आधारशिला WhatsApp Image 2025-08-12 at 3.01.45 PM (3) 5

नई दिल्ली में भव्य घंटाघर का शिलान्यास, उपराज्यपाल ने रखी आधारशिला

August 13, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 33, नई दिल्ली, 17 से 23 अगस्त 2025

rashtratimesnewspaper August 16, 2025
chehllum_1479760256
1 min read
  • धार्मिक

चेहल्लुम और कर्बला की कुर्बानी — इमाम हुसैन अ.स. का पैग़ाम

rashtratimesnewspaper August 13, 2025
WhatsApp Image 2025-08-12 at 6.22.02 PM
  • स्वास्थ्य

गर्मी से निपटने के लिए स्वामी दयानंद अस्पताल पूरी तरह तैयारठंडे पानी से लेकर शेड और कूलर तक, मरीजों की सुविधा का रखा जा रहा है पूरा ध्यान

rashtratimesnewspaper August 13, 2025
WhatsApp Image 2025-08-12 at 3.15.25 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राष्ट्र टाइम्स के 45वें स्थापना दिवस पर NDTV इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन भारती का सम्मान

rashtratimesnewspaper August 13, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 33, नई दिल्ली, 17 से 23 अगस्त 2025
  • चेहल्लुम और कर्बला की कुर्बानी — इमाम हुसैन अ.स. का पैग़ाम
  • गर्मी से निपटने के लिए स्वामी दयानंद अस्पताल पूरी तरह तैयारठंडे पानी से लेकर शेड और कूलर तक, मरीजों की सुविधा का रखा जा रहा है पूरा ध्यान
  • राष्ट्र टाइम्स के 45वें स्थापना दिवस पर NDTV इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन भारती का सम्मान
  • नई दिल्ली में भव्य घंटाघर का शिलान्यास, उपराज्यपाल ने रखी आधारशिला

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.