Skip to content
July 8, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • July
  • 18
  • राजनीति
  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 : उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, लखनऊ तीसरा सबसे स्वच्छ शहर
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 : उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, लखनऊ तीसरा सबसे स्वच्छ शहर

rashtratimesnewspaper July 18, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-07-17 at 11.58.20 PM (1)

रजनीश तोमर

नई दिल्ली/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में उत्तर प्रदेश के कई शहरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कई श्रेणियों में प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं। राजधानी लखनऊ को देश के तीसरे सबसे स्वच्छ शहर का गौरव हासिल हुआ है, साथ ही ऐतिहासिक 7-स्टार गारबेज फ्री सिटी (GFC) रेटिंग प्राप्त करते हुए प्रेसिडेंशियल अवार्ड से नवाजा गया।

उत्तर प्रदेश के 6 शहर देश के 20 सबसे स्वच्छ शहरों में

सर्वेक्षण के नौवें संस्करण में उत्तर प्रदेश के 6 शहर देश के टॉप-20 सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल हुए हैं, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है। गुरुवार को विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह पुरस्कार प्रदान किए। प्रदेश की ओर से कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने पुरस्कार ग्रहण किए।

प्रयागराज को मिला ‘सबसे स्वच्छ गंगा शहर’ का खिताब

गंगा किनारे बसी प्रयागराज को ‘सबसे स्वच्छ गंगा शहर’ का सम्मान प्राप्त हुआ है। महाकुंभ और अन्य आयोजनों में स्वच्छता के बेहतरीन प्रबंधन के लिए प्रयागराज को अतिरिक्त स्वच्छ महाकुंभ 2025 पुरस्कार भी दिया गया।

गोरखपुर की दोहरी उपलब्धि

गोरखपुर ने दोहरी सफलता अर्जित की — ‘सफाईमित्र सुरक्षित शहर’ में तीसरा स्थान और 5-स्टार GFC रेटिंग के साथ 3-10 लाख आबादी वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया।

आगरा बना उभरता स्वच्छ शहर

आगरा को राष्ट्रीय स्तर पर 32वां स्थान और ‘उभरता स्वच्छ शहर’ का पुरस्कार मिला। साथ ही आगरा ने भी 5-स्टार GFC रेटिंग अर्जित की।

मुरादाबाद, बिजनौर, शमशाबाद का सराहनीय प्रदर्शन

मुरादाबाद ने 3-10 लाख आबादी श्रेणी में 10वां स्थान प्राप्त किया। मध्यम शहरों में बिजनौर ने 29वां और शमशाबाद ने 95वां स्थान हासिल किया।

उत्तर प्रदेश के लिए स्वच्छता में नया युग : एके शर्मा

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व और नगर निकायों के सामूहिक प्रयासों के कारण ही यह अभूतपूर्व सफलता मिली है। हमारा अगला लक्ष्य उत्तर प्रदेश को भारत का सबसे स्वच्छ राज्य बनाना है।”

प्रमुख सचिव बोले— निगरानी व प्रशिक्षण का परिणाम

प्रमुख सचिव शहरी विकास ने कहा कि यह सफलता कठोर निगरानी, प्रशिक्षित मानव संसाधन और मजबूत पर्यवेक्षण का परिणाम है। उत्तर प्रदेश अब ODF++, Water+ और GFC रेटिंग में लगातार प्रगति कर रहा है।


उत्तर प्रदेश के लिए यह उपलब्धि स्वच्छता आंदोलन में एक नया अध्याय लिखती है, जो न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: एनडीएमसी को “सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड” से नवाज़ा गया
Next: भरतपुर के कृष्णादित्य सिंह बने 7 मेडल जीतकर युवाओं के प्रेरणास्त्रोत

संबंधित कहानियां

ndmc
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने 34 स्थानों पर ‘व्यापक पौधारोपण अभियान–2026’ का शुभारंभ किया

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-07 at 15.33.51
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लक्ष्मी नगर में तरुण मित्र परिषद का 125वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर सम्पन्न

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-07 at 20.14.14
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मार्गदर्शन, स्नेह और संकल्प का संगम: अलका लांबा से मिलीं अर्चना पांडेय

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतू केन्द्रीय मंत्री बी.एल.वर्मा से मिला FAIVM प्रतिनिधिमंडल WhatsApp Image 2026-07-07 at 17.58.28 (2) 1
  • बिज़नेस

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतू केन्द्रीय मंत्री बी.एल.वर्मा से मिला FAIVM प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026 0
एनडीएमसी ने 34 स्थानों पर ‘व्यापक पौधारोपण अभियान–2026’ का शुभारंभ किया ndmc 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने 34 स्थानों पर ‘व्यापक पौधारोपण अभियान–2026’ का शुभारंभ किया

July 8, 2026 0
लक्ष्मी नगर में तरुण मित्र परिषद का 125वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर सम्पन्न WhatsApp Image 2026-07-07 at 15.33.51 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लक्ष्मी नगर में तरुण मित्र परिषद का 125वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर सम्पन्न

July 8, 2026 0
मार्गदर्शन, स्नेह और संकल्प का संगम: अलका लांबा से मिलीं अर्चना पांडेय WhatsApp Image 2026-07-07 at 20.14.14 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मार्गदर्शन, स्नेह और संकल्प का संगम: अलका लांबा से मिलीं अर्चना पांडेय

July 8, 2026 0
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का 14वां स्थापना दिवस संविधान क्लब में धूमधाम से मनाया गया WhatsApp Image 2026-07-06 at 16.43.19 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का 14वां स्थापना दिवस संविधान क्लब में धूमधाम से मनाया गया

July 7, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-07-07 at 17.58.28 (2)
1 min read
  • बिज़नेस

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतू केन्द्रीय मंत्री बी.एल.वर्मा से मिला FAIVM प्रतिनिधिमंडल

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 0
ndmc
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने 34 स्थानों पर ‘व्यापक पौधारोपण अभियान–2026’ का शुभारंभ किया

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-07 at 15.33.51
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लक्ष्मी नगर में तरुण मित्र परिषद का 125वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर सम्पन्न

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-07 at 20.14.14
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मार्गदर्शन, स्नेह और संकल्प का संगम: अलका लांबा से मिलीं अर्चना पांडेय

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतू केन्द्रीय मंत्री बी.एल.वर्मा से मिला FAIVM प्रतिनिधिमंडल
  • एनडीएमसी ने 34 स्थानों पर ‘व्यापक पौधारोपण अभियान–2026’ का शुभारंभ किया
  • लक्ष्मी नगर में तरुण मित्र परिषद का 125वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर सम्पन्न
  • मार्गदर्शन, स्नेह और संकल्प का संगम: अलका लांबा से मिलीं अर्चना पांडेय
  • अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का 14वां स्थापना दिवस संविधान क्लब में धूमधाम से मनाया गया

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.