Skip to content
June 15, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • July
  • 21
  • बिज़नेस
  • जिंदल मोबिलिट्रिक ने लॉन्च की ‘R40’ इलेक्ट्रिक कार; भारत में हरित क्रांति को मिलेगा नया आयाम
  • बिज़नेस

जिंदल मोबिलिट्रिक ने लॉन्च की ‘R40’ इलेक्ट्रिक कार; भारत में हरित क्रांति को मिलेगा नया आयाम

rashtratimesnewspaper July 21, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-07-21 at 12.40.30 AM (1)

भारत की ग्रीन मोबिलिटी क्रांति को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से जिंदल वर्ल्डवाइड लिमिटेड की सहयोगी कंपनी जिंदल मोबिलिट्रिक ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक कार R40 लॉन्च की है। पूरी तरह से भारत में विकसित इस कार की एक बार चार्जिंग में 165 किलोमीटर तक की रेंज है, जिससे यह शहरी और कस्बाई ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद और किफायती विकल्प बनती है।

R40 को अहमदाबाद स्थित अत्याधुनिक संयंत्र में तैयार किया गया है, जहां प्रति वर्ष 2.5 लाख वाहनों और बैटरियों का उत्पादन किया जाता है। संयंत्र में आधुनिक ऑटोमेशन और इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं का उपयोग कर बेहतर गुणवत्ता, प्रदर्शन और सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा “इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हमारे लिए महज़ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि नवाचार और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का प्रतीक है। R40 पूरी तरह भारत में डिज़ाइन की गई है और इसका निर्माण आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूती देता है।”

R40 की कीमत और अन्य तकनीकी विवरण अंतिम सरकारी स्वीकृति के बाद घोषित किए जाएंगे। फिलहाल इसकी 165 किलोमीटर रेंज, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और किफायती दाम इसे बाज़ार में चर्चा का विषय बना चुके हैं। स्थानीय स्तर पर बैटरी निर्माण से ग्राहकों को बेहतर कीमत और सर्विस अनुभव भी मिलेगा।

डीलरशिप नेटवर्क का तेज़ी से विस्तार

कंपनी पहले ही 35 शहरों में डीलरशिप स्थापित कर चुकी है और आगामी 12 महीनों में 100 शहरों तक विस्तार की योजना है। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर प्री-बुकिंग एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिंदल वर्ल्डवाइड का हरित भविष्य की ओर कदम
जिंदल वर्ल्डवाइड लिमिटेड, जो दशकों से टेक्सटाइल उद्योग में अग्रणी है, अब जिंदल मोबिलिट्रिक के माध्यम से हरित ऊर्जा, तकनीकी नवाचार और आर्थिक विकास की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है। कंपनी का उद्देश्य सतत विकास के साथ भारत में ईवी इकोसिस्टम को मजबूती देना है।

R40 के डिजाइन, इंटीरियर और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी अन्य जानकारियां जल्द साझा की जाएंगी। कंपनी ने ग्राहकों से आधिकारिक चैनलों पर अपडेट्स के लिए जुड़े रहने का आग्रह किया है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: ‘निरंतर नीरज श्रृंखला’ के सातवें संस्करण में बिखरी साहित्यिक उत्कृष्टता की चमक, प्रसून जोशी को प्रदान किया गया ‘नीरज सम्मान 2025’
Next: भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार ‘काका’ राजेश खन्ना की तेरहवीं पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि समारोह, गूंजे सदाबहार गीत, गरीबों को वितरित किए भोजन के पैकेट और टी-शर्ट

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-06-04 at 00.34.28
1 min read
  • बिज़नेस

“वी-जॉन” ने ₹20 में Shave Pro Twin Blade Razor लॉन्च किया, किफायती ग्रूमिंग सेगमेंट में मजबूत कदम

rashtratimesnewspaper June 4, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 20.30.40
1 min read
  • बिज़नेस

कॉरपोरेट बॉन्ड का टोकनाइजेशन: सेबी के पायलट प्रोजेक्ट का वास्तविक अर्थ

rashtratimesnewspaper June 2, 2026 0
joshi
1 min read
  • बिज़नेस

घरेलू बाज़ार में चावल सस्ता, पर किसानों की बढ़ी चिंता

rashtratimesnewspaper May 29, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 24, नई दिल्ली, 14 से 20 जून 2026 logo-180 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 24, नई दिल्ली, 14 से 20 जून 2026

June 14, 2026 0
मोदी सरकार की विदेश नीति फेल, भाजपा ‘मुंह से स्वदेशी, मन से विदेशी’: अखिलेश यादव images-3a1dcc38-1bb2-42a5-be85-76aefca23ae2-4729 2
  • Uncategorized

मोदी सरकार की विदेश नीति फेल, भाजपा ‘मुंह से स्वदेशी, मन से विदेशी’: अखिलेश यादव

June 14, 2026 0
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मीनाक्षी नटराजन की याचिका screenshot-2026-06-13-at-13-18-27-583f9777-a287-4fa6-843c-c28b3525378a 3
  • Uncategorized

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मीनाक्षी नटराजन की याचिका

June 13, 2026 0
नई दिल्ली में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को नई दिशा: एनडीएमसी ने शुरू की ‘डी.आर.ओ.पी.’ पहल 153768-cdb8a7df-0a36-4727-827e-8f7dfb8c3a6b 4
  • Uncategorized

नई दिल्ली में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को नई दिशा: एनडीएमसी ने शुरू की ‘डी.आर.ओ.पी.’ पहल

June 13, 2026 0
प्रीत विहार में 16 जून को भव्य शुक्राना कीर्तन समागम का आयोजन WhatsApp Image 2026-06-12 at 13.32.05 5
  • धार्मिक

प्रीत विहार में 16 जून को भव्य शुक्राना कीर्तन समागम का आयोजन

June 12, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-180
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 24, नई दिल्ली, 14 से 20 जून 2026

rashtratimesnewspaper June 14, 2026 0
images-3a1dcc38-1bb2-42a5-be85-76aefca23ae2-4729
  • Uncategorized

मोदी सरकार की विदेश नीति फेल, भाजपा ‘मुंह से स्वदेशी, मन से विदेशी’: अखिलेश यादव

PULKIT CHATURVEDI June 14, 2026 0
screenshot-2026-06-13-at-13-18-27-583f9777-a287-4fa6-843c-c28b3525378a
1 min read
  • Uncategorized

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मीनाक्षी नटराजन की याचिका

PULKIT CHATURVEDI June 13, 2026 0
153768-cdb8a7df-0a36-4727-827e-8f7dfb8c3a6b
1 min read
  • Uncategorized

नई दिल्ली में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को नई दिशा: एनडीएमसी ने शुरू की ‘डी.आर.ओ.पी.’ पहल

PULKIT CHATURVEDI June 13, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 24, नई दिल्ली, 14 से 20 जून 2026
  • मोदी सरकार की विदेश नीति फेल, भाजपा ‘मुंह से स्वदेशी, मन से विदेशी’: अखिलेश यादव
  • राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मीनाक्षी नटराजन की याचिका
  • नई दिल्ली में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को नई दिशा: एनडीएमसी ने शुरू की ‘डी.आर.ओ.पी.’ पहल
  • प्रीत विहार में 16 जून को भव्य शुक्राना कीर्तन समागम का आयोजन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.