Skip to content
October 31, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • July
  • 22
  • राजनीति
  • सांसद मनोज तिवारी ने कैंप कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं मौके पर ही किए समाधान
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सांसद मनोज तिवारी ने कैंप कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं मौके पर ही किए समाधान

rashtratimesnewspaper July 22, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-07-21 at 9.16.05 PM

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकप्रिय सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने आज दुर्गापुरी चौक स्थित सांसद कैंप कार्यालय में जन संवाद एवं जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन कर एक बार फिर जनता के बीच अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। सुबह से ही लोगों का भारी जनसमूह कैंप कार्यालय में उमड़ पड़ा। क्षेत्र के नागरिकों ने बिजली, पानी, सड़क, सीवर, जलभराव और रेलवे अंडरपास की समस्याओं को सीधे अपने सांसद के समक्ष रखा।

मनोज तिवारी ने मौके पर ही विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। कई मामलों में फोन पर बात कर तुरन्त समाधान कराया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की हर समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। तिवारी ने कहा कि “हमारे दरवाजे जनता के लिए 24 घंटे खुले हैं। दिल्ली में कोई नागरिक खुद को उपेक्षित महसूस नहीं करेगा। मैं हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के साथ हूं।”

जनता से सीधे संवाद, समस्याओं का फौरन समाधान
शिविर के दौरान गोकुलपुरी विधानसभा क्षेत्र के दुर्गापुरी चौक, रेलवे लाइन अंडरपास, सोनिया विहार, करावल नगर, भजनपुरा, यमुना विहार समेत अनेक कॉलोनियों के नागरिकों ने सीवर जाम, सड़कों की दुर्दशा, स्ट्रीट लाइट की खराबी, जलभराव जैसी समस्याएं उठाईं। सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके से ही फोन लगाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जनता को त्वरित राहत दी।

जनसुनवाई में रही प्रमुख उपस्थिति: इस मौके पर भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी और क्षेत्रीय नेता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष विनोद खर महामंत्री दुश्यंत कुमार कार्यकारिणी सदस्य जयकरण चौधरी, दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र खंडेलवाल, आशीष तिवारी अनिल वशिष्ठ, आनंद त्रिवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष मास्टर विजय यादव, पूर्व पार्षद मीनू यादव, भाजपा नेता अजय कुमार, अभिजीत बनर्जी, अमित त्रिवेदी सैकड़ों कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनसंपर्क से जनविश्वास की मजबूत कड़ी
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण और केंद्र एवं दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा और “किसी भी नागरिक को समस्या के समाधान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा”।
उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि किसी भी समस्या में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए और कार्य में पारदर्शिता रखी जाए।

जनता ने की सांसद की पहल की सराहना
जनता ने सांसद मनोज तिवारी की इस पहल का खुले दिल से स्वागत किया और कहा कि एक जनप्रतिनिधि का ऐसा सेवा भाव ही लोकतंत्र की असली ताकत है। कैंप कार्यालय में उम्मीद से कहीं ज्यादा लोगों की उपस्थिति ने जनसेवा की इस मुहिम को ऐतिहासिक बना दिया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: प्रयागराज: विकास भवन में जिला पंचायत राज अधिकारी से हुई मुलाकात, ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को लेकर मिला आश्वासन
Next: जूता बाजार के लिए रविदास समाज की बड़ी पहल — केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा से की मुलाकात, स्थायी बाजार की मांग पर मिला सकारात्मक आश्वासन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-10-28 at 9.18.44 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली नगर निगम में उपचुनाव घोषित

rashtratimesnewspaper October 30, 2025
WhatsApp Image 2025-10-28 at 2.40.58 PM
1 min read
  • तकनीक
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

शंकर फेनेस्ट्रेशन ग्लास: एचआर, प्रोडक्शन और टीम दक्षता बढ़ाने हेतु डिजिटल ऑप्टिमाइज़ेशन टूल्स पर फोकस

rashtratimesnewspaper October 28, 2025
WhatsApp Image 2025-10-28 at 2.55.34 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कौशांबी दिल्ली बॉर्डर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ पर्व

rashtratimesnewspaper October 28, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

आरईसी लिमिटेड — भारत सरकार की महारत्न कंपनी WhatsApp Image 2025-10-29 at 7.13.30 PM 1

आरईसी लिमिटेड — भारत सरकार की महारत्न कंपनी

October 30, 2025
बौल्या काका” — उत्तराखंड की संस्कृति और सामाजिक यथार्थ को दर्शाती एक प्रभावशाली गढ़वाली फिल्म WhatsApp Image 2025-10-29 at 2.58.16 PM (1) 2

बौल्या काका” — उत्तराखंड की संस्कृति और सामाजिक यथार्थ को दर्शाती एक प्रभावशाली गढ़वाली फिल्म

October 30, 2025
दिल्ली नगर निगम में उपचुनाव घोषित WhatsApp Image 2025-10-28 at 9.18.44 PM 3

दिल्ली नगर निगम में उपचुनाव घोषित

October 30, 2025
शंकर फेनेस्ट्रेशन ग्लास: एचआर, प्रोडक्शन और टीम दक्षता बढ़ाने हेतु डिजिटल ऑप्टिमाइज़ेशन टूल्स पर फोकस WhatsApp Image 2025-10-28 at 2.40.58 PM 4

शंकर फेनेस्ट्रेशन ग्लास: एचआर, प्रोडक्शन और टीम दक्षता बढ़ाने हेतु डिजिटल ऑप्टिमाइज़ेशन टूल्स पर फोकस

October 28, 2025
कौशांबी दिल्ली बॉर्डर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ पर्व WhatsApp Image 2025-10-28 at 2.55.34 PM 5

कौशांबी दिल्ली बॉर्डर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ पर्व

October 28, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-10-29 at 7.13.30 PM
1 min read
  • बिज़नेस

आरईसी लिमिटेड — भारत सरकार की महारत्न कंपनी

rashtratimesnewspaper October 30, 2025
WhatsApp Image 2025-10-29 at 2.58.16 PM (1)
1 min read
  • मनोरंजन

बौल्या काका” — उत्तराखंड की संस्कृति और सामाजिक यथार्थ को दर्शाती एक प्रभावशाली गढ़वाली फिल्म

rashtratimesnewspaper October 30, 2025
WhatsApp Image 2025-10-28 at 9.18.44 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली नगर निगम में उपचुनाव घोषित

rashtratimesnewspaper October 30, 2025
WhatsApp Image 2025-10-28 at 2.40.58 PM
1 min read
  • तकनीक
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

शंकर फेनेस्ट्रेशन ग्लास: एचआर, प्रोडक्शन और टीम दक्षता बढ़ाने हेतु डिजिटल ऑप्टिमाइज़ेशन टूल्स पर फोकस

rashtratimesnewspaper October 28, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • आरईसी लिमिटेड — भारत सरकार की महारत्न कंपनी
  • बौल्या काका” — उत्तराखंड की संस्कृति और सामाजिक यथार्थ को दर्शाती एक प्रभावशाली गढ़वाली फिल्म
  • दिल्ली नगर निगम में उपचुनाव घोषित
  • शंकर फेनेस्ट्रेशन ग्लास: एचआर, प्रोडक्शन और टीम दक्षता बढ़ाने हेतु डिजिटल ऑप्टिमाइज़ेशन टूल्स पर फोकस
  • कौशांबी दिल्ली बॉर्डर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ पर्व

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.