Skip to content
May 25, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • July
  • 22
  • राजनीति
  • इमाम ज़ैनुल आबिदीन की शहादत पर मंडवा सादात में निकला ताबूत, ‘लब्बैक या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा इलाका
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

इमाम ज़ैनुल आबिदीन की शहादत पर मंडवा सादात में निकला ताबूत, ‘लब्बैक या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा इलाका

rashtratimesnewspaper July 22, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-07-21 at 9.42.39 PM (1)

फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध मंडवा सादात गांव में हर वर्ष की भांति इस बार भी करबला के वीर शहीद इमाम ज़ैनुल आबिदीन की याद में शानदार मजलिस, ताबूत जुलूस और नौहाख्वानी का आयोजन किया गया। रविवार देर रात तक पूरा गांव अकीदत और ग़म के रंग में डूबा रहा। ‘लब्बैक या हुसैन’ की सदाओं से मंडवा सादात की फिज़ा इमाम की याद में गमगीन नजर आई।

करबला की शहादत के बाद इमाम हुसैन के बेटे, करबला के गवाह और मदीना में करबला की दास्तान सुनाने वाले इमाम ज़ैनुल आबिदीन की याद में निकाले गए इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। अंजुमन अब्बासिया बांदा, अंजुमन नूरी हैबतपुर, अंजुमन नवाबिया काजीपुर, अंजुमन हुसैनिया मंडवा सादात और अंजुमन अब्बासिया निजाम का पुरवा (कौशांबी) ने शानदार नौहाख्वानी और मातम पेश किया।

मजलिस से हुई शुरुआत, ताबूत जुलूस में उमड़ा जनसमूह

कार्यक्रम की शुरुआत अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मजलिस से हुई। मशहूर आलिम-ए-दीन मौलाना जावेद काज़मी लखनवी ने शहीद-ए-करबला और इमाम ज़ैनुल आबिदीन की शहादत पर रौशन और रूहानी तकरीर पेश की। मजलिस के बाद ताबूत का जुलूस निकाला गया, जिसमें श्रद्धालु ‘लब्बैक या हुसैन’ और ‘या सैयद साजिदीन’ की सदाएं बुलंद करते रहे।

ग़मगीन माहौल में अश्कबार रहीं आंखें, मातम में डूबा इलाका

ताबूत जुलूस के दौरान करबला की याद में नौहाख्वानों ने दिल को छू लेने वाले नौहे पेश किए। अंजुमन अब्बासिया बांदा ने अपनी पेशकश से पूरे माहौल को हुसैनी रंग में रंग दिया। नौहाख्वानी के दौरान इमाम हुसैन की बहन बीबी ज़ैनब की दास्तान और उनके करुण रूदन को जब नौहे की शक्ल में पेश किया गया तो आंखें आंसुओं से तर हो गईं।

इस अवसर पर प्रसिद्ध नौहाख्वान शमशुल हसन रिज़वी (छोटू बांदवी) ने अपनी बुलंद और दर्दभरी आवाज़ में नौहे पेश कर सभी को रुला दिया। अरशद नक़वी, आशु और राहिब (निजाम का पुरवा) तथा शाहिद (हैबतपुर) ने भी अपनी बेहतरीन पेशकश से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया

पत्रकार संगठनों की भी रही भागीदारी, सीजेए प्रदेश अध्यक्ष ने किया मातम

इस मौके पर पत्रकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (CJA) के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने भी मंच पर मौजूद रहकर नौहाख्वानों की हौसला अफज़ाई की और मातम में शिरकत की। उनके साथ सीजेए के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान, खागा तहसील कोषाध्यक्ष एवं बहेरा सादात के पूर्व प्रधान ताज आब्दी भी मौजूद रहे और कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

गांव के प्रमुख जिम्मेदारों का सराहनीय योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडवा सादात गांव के कई जिम्मेदारों का विशेष योगदान रहा। अहमद रज़ा (अल्लन), सफदर हुसैन, गालिब रज़ा, रज़ा अब्बास, हैदर अब्बास, मुख़्तार अस्करी (प्रधानाचार्य), इमरान हैदर समेत अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला।

लंगर और सबील का दौर पूरी रात चलता रहा
कार्यक्रम के दौरान लंगर और सबील का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने देर रात तक करबला के शहीदों को याद करते हुए शिरकत की और तबर्रुक प्राप्त किया। यह कार्यक्रम न केवल करबला के शहीदों की याद को ताज़ा करने वाला रहा, बल्कि इंसानियत और भाईचारे का संदेश देने वाला भी सिद्ध हुआ। मंडवा सादात गांव में हर वर्ष इस तरह की परंपरा का जीवित रहना शहीद-ए-करबला के पैगाम की जिंदा मिसाल है।

भागीदारी, सीजेए प्रदेश अध्यक्ष ने किया मातम
इस मौके पर पत्रकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (CJA) के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने भी मंच पर मौजूद रहकर नौहाख्वानों की हौसला अफज़ाई की और मातम में शिरकत की। उनके साथ सीजेए के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान, खागा तहसील कोषाध्यक्ष एवं बहेरा सादात के पूर्व प्रधान ताज आब्दी भी मौजूद रहे और कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: जूता बाजार के लिए रविदास समाज की बड़ी पहल — केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा से की मुलाकात, स्थायी बाजार की मांग पर मिला सकारात्मक आश्वासन
Next: गुरचरन सिंह राजू के समर्थन में इस्तीफों का दौर जारी

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.07.53 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.45.28
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-21 at 21.57.17
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026

May 23, 2026 0
मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.07.53 (1) 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा

May 22, 2026 0
रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.45.28 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई

May 22, 2026 0
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि WhatsApp Image 2026-05-21 at 21.57.17 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

May 22, 2026 0
खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव oil 5
  • बिज़नेस

खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव

May 22, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026

rashtratimesnewspaper May 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.07.53 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.45.28
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-21 at 21.57.17
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026
  • मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा
  • रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि
  • खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.