Skip to content
August 20, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • July
  • 25
  • प्रगति मैदान में “दिल्ली टफ एथनिक एक्सपो” का भव्य समापन
  • बिज़नेस

प्रगति मैदान में “दिल्ली टफ एथनिक एक्सपो” का भव्य समापन

rashtratimesnewspaper July 25, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-07-23 at 10.57.02 PM

देशभर के रेडीमेड गारमेंट्स, साड़ी-लहंगे और लेडीज़ सूट की झलक से सजी रही प्रदर्शनी – महिलाओं की उद्यमिता और आत्मनिर्भरता का बना प्रतीक

प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय “दिल्ली टफ एथनिक एक्सपो” (Delhi Tuff Ethnic Expo) का शानदार समापन हुआ। यह एक्सपो देशभर के रेडीमेड गारमेंट्स, लेडीज़ सूट, साड़ी, लहंगा और टेक्सटाइल्स व्यवसाय से जुड़े निर्माताओं और व्यापारियों के लिए एक प्रमुख मंच बनकर उभरा। हजारों की संख्या में आए दर्शकों, खासकर महिलाओं ने, देश के विभिन्न हिस्सों से आए फैशन डिजाइनर्स और व्यापारियों के नवीनतम और आकर्षक संग्रह का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में भारतीय परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला — एक ओर जहां पारंपरिक कढ़ाईदार साड़ियाँ, लहंगे और सूट प्रदर्शित किए गए, वहीं दूसरी ओर ट्रेंडिंग रेडीमेड गारमेंट्स ने युवाओं को आकर्षित किया।

ट्रीयू यूनिटी ग्रुप एसोसिएशन (True Unity Group Association) के संरक्षक अशोक अग्रवाल एवं सचिव पुनीत आहूजा ने कहा, “यह सिर्फ एक फैशन एग्ज़िबिशन नहीं बल्कि महिलाओं के हुनर, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देने वाला मंच था।”

उन्होंने बताया कि चाँदनी चौक व गांधीनगर मार्केट जैसे प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब होने के बावजूद इनकी पहचान आज भी पूरी तरह राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित नहीं हो पाई है। इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की इन मार्केट्स को भारत का सबसे बड़ा और प्रभावशाली गारमेंट्स मार्केट घोषित करवाने की दिशा में एक ठोस पहल करना है।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास कपूर एवं प्रमुख व्यापारी नेता प्रदीप तिवारी ने कहा कि इस आयोजन से डिज़ाइनर्स और छोटे व्यापारियों को एक साझा मंच मिला, जहाँ उन्हें न केवल अपने कलेक्शन प्रदर्शित करने का अवसर मिला, बल्कि उपभोक्ताओं को भी एक ही छत के नीचे क्वालिटी और ट्रेंडिंग फैशन की व्यापक रेंज उपलब्ध रही। इसके साथ ही लोगों ने एक सुरक्षित, उत्साहपूर्ण और आधुनिक वातावरण में शॉपिंग का आनंद लिया।

चाँदनी चौक के वरिष्ठ साड़ी व्यवसायी हरविंदर सचदेव और दिनेश अरोड़ा ने बताया कि इस एथनिक एक्सपो में न केवल भारत के विभिन्न राज्यों से व्यापारी शामिल हुए, बल्कि विदेशों से भी फैशन इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इससे न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट्स का नाम रोशन होने की संभावना बढ़ गई है। व्यापारियों का मानना है कि चाँदनी चौक मार्केट को “देश की सबसे बड़ी मार्केट” का दर्जा दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह सौ वर्षों से भी पुरानी मार्केट आज भी देशभर के व्यापारियों और ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। बावजूद इसके, इस क्षेत्र को पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं न मिलने के कारण देशभर से आने वाले व्यापारियों और ग्राहकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दिल्ली टफ एथनिक एक्सपो न केवल व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ, बल्कि इससे महिला सशक्तिकरण, पारंपरिक भारतीय परिधानों की वैश्विक पहचान और स्थानीय उद्यमिता को भी नई ऊर्जा मिली।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: श्रावण मास की शिवरात्रि पर झण्डेवाला देवी मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक
Next: त्रिनगर में कांवड़ शिविरों में पहुंचे कांग्रेस नेता संजय गौतम, कांवड़ियों का किया सम्मान

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-08-19 at 6.40.28 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

rashtratimesnewspaper August 20, 2025
WhatsApp Image 2025-07-30 at 7.55.28 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

सी-लैब की अभिनव पहल: बच्चों के यौन उत्पीड़न मामलों में ‘सपोर्ट पर्सन’ के लिए देश का पहला सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

rashtratimesnewspaper July 31, 2025
WhatsApp Image 2025-07-27 at 1.29.20 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पटाखा व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग

rashtratimesnewspaper July 29, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू WhatsApp Image 2025-08-19 at 6.40.28 PM 1

भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

August 20, 2025
मॉन्ट्रियल में मनाया गया 79वाँ भारतीय स्वतंत्रता दिवस — देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अनोखी झलक WhatsApp Image 2025-08-19 at 3.05.24 PM (1) 2

मॉन्ट्रियल में मनाया गया 79वाँ भारतीय स्वतंत्रता दिवस — देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अनोखी झलक

August 20, 2025
साहित्य नवसृजन संस्था के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन WhatsApp Image 2025-08-18 at 11.49.42 PM 3

साहित्य नवसृजन संस्था के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन

August 19, 2025
महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने सामाजिक सेवा और जनजागरण की नई मिसाल कायम की WhatsApp Image 2025-08-18 at 3.16.23 PM 4

महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने सामाजिक सेवा और जनजागरण की नई मिसाल कायम की

August 19, 2025
आसफपुर खरखड़ी की कुसुम चौहान को मिला ‘नीरा अमृत सम्मान’ WhatsApp Image 2025-08-18 at 1.32.56 PM (1) 5

आसफपुर खरखड़ी की कुसुम चौहान को मिला ‘नीरा अमृत सम्मान’

August 19, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-08-19 at 6.40.28 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

rashtratimesnewspaper August 20, 2025
WhatsApp Image 2025-08-19 at 3.05.24 PM (1)
1 min read
  • दुनिया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मॉन्ट्रियल में मनाया गया 79वाँ भारतीय स्वतंत्रता दिवस — देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अनोखी झलक

rashtratimesnewspaper August 20, 2025
WhatsApp Image 2025-08-18 at 11.49.42 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

साहित्य नवसृजन संस्था के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन

rashtratimesnewspaper August 19, 2025
WhatsApp Image 2025-08-18 at 3.16.23 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने सामाजिक सेवा और जनजागरण की नई मिसाल कायम की

rashtratimesnewspaper August 19, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • मॉन्ट्रियल में मनाया गया 79वाँ भारतीय स्वतंत्रता दिवस — देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अनोखी झलक
  • साहित्य नवसृजन संस्था के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन
  • महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने सामाजिक सेवा और जनजागरण की नई मिसाल कायम की
  • आसफपुर खरखड़ी की कुसुम चौहान को मिला ‘नीरा अमृत सम्मान’

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.