Skip to content
September 8, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • July
  • 25
  • बिज़नेस
  • प्रगति मैदान में “दिल्ली टफ एथनिक एक्सपो” का भव्य समापन
  • बिज़नेस

प्रगति मैदान में “दिल्ली टफ एथनिक एक्सपो” का भव्य समापन

rashtratimesnewspaper July 25, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-07-23 at 10.57.02 PM

देशभर के रेडीमेड गारमेंट्स, साड़ी-लहंगे और लेडीज़ सूट की झलक से सजी रही प्रदर्शनी – महिलाओं की उद्यमिता और आत्मनिर्भरता का बना प्रतीक

प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय “दिल्ली टफ एथनिक एक्सपो” (Delhi Tuff Ethnic Expo) का शानदार समापन हुआ। यह एक्सपो देशभर के रेडीमेड गारमेंट्स, लेडीज़ सूट, साड़ी, लहंगा और टेक्सटाइल्स व्यवसाय से जुड़े निर्माताओं और व्यापारियों के लिए एक प्रमुख मंच बनकर उभरा। हजारों की संख्या में आए दर्शकों, खासकर महिलाओं ने, देश के विभिन्न हिस्सों से आए फैशन डिजाइनर्स और व्यापारियों के नवीनतम और आकर्षक संग्रह का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में भारतीय परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला — एक ओर जहां पारंपरिक कढ़ाईदार साड़ियाँ, लहंगे और सूट प्रदर्शित किए गए, वहीं दूसरी ओर ट्रेंडिंग रेडीमेड गारमेंट्स ने युवाओं को आकर्षित किया।

ट्रीयू यूनिटी ग्रुप एसोसिएशन (True Unity Group Association) के संरक्षक अशोक अग्रवाल एवं सचिव पुनीत आहूजा ने कहा, “यह सिर्फ एक फैशन एग्ज़िबिशन नहीं बल्कि महिलाओं के हुनर, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देने वाला मंच था।”

उन्होंने बताया कि चाँदनी चौक व गांधीनगर मार्केट जैसे प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब होने के बावजूद इनकी पहचान आज भी पूरी तरह राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित नहीं हो पाई है। इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की इन मार्केट्स को भारत का सबसे बड़ा और प्रभावशाली गारमेंट्स मार्केट घोषित करवाने की दिशा में एक ठोस पहल करना है।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास कपूर एवं प्रमुख व्यापारी नेता प्रदीप तिवारी ने कहा कि इस आयोजन से डिज़ाइनर्स और छोटे व्यापारियों को एक साझा मंच मिला, जहाँ उन्हें न केवल अपने कलेक्शन प्रदर्शित करने का अवसर मिला, बल्कि उपभोक्ताओं को भी एक ही छत के नीचे क्वालिटी और ट्रेंडिंग फैशन की व्यापक रेंज उपलब्ध रही। इसके साथ ही लोगों ने एक सुरक्षित, उत्साहपूर्ण और आधुनिक वातावरण में शॉपिंग का आनंद लिया।

चाँदनी चौक के वरिष्ठ साड़ी व्यवसायी हरविंदर सचदेव और दिनेश अरोड़ा ने बताया कि इस एथनिक एक्सपो में न केवल भारत के विभिन्न राज्यों से व्यापारी शामिल हुए, बल्कि विदेशों से भी फैशन इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इससे न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट्स का नाम रोशन होने की संभावना बढ़ गई है। व्यापारियों का मानना है कि चाँदनी चौक मार्केट को “देश की सबसे बड़ी मार्केट” का दर्जा दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह सौ वर्षों से भी पुरानी मार्केट आज भी देशभर के व्यापारियों और ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। बावजूद इसके, इस क्षेत्र को पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं न मिलने के कारण देशभर से आने वाले व्यापारियों और ग्राहकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दिल्ली टफ एथनिक एक्सपो न केवल व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ, बल्कि इससे महिला सशक्तिकरण, पारंपरिक भारतीय परिधानों की वैश्विक पहचान और स्थानीय उद्यमिता को भी नई ऊर्जा मिली।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: श्रावण मास की शिवरात्रि पर झण्डेवाला देवी मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक
Next: त्रिनगर में कांवड़ शिविरों में पहुंचे कांग्रेस नेता संजय गौतम, कांवड़ियों का किया सम्मान

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-08-31 at 21.40.58
1 min read
  • बिज़नेस

ड्यूराक्राफ्ट एक्सट्रूज़न्स जल्द पेश करेगी रंगीन लकड़ी जैसी परत वाले यूपीवीसी प्रोफाइल

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-31 at 11.11.53
1 min read
  • बिज़नेस

संसदीय समिति ने भारत के वर्चुअल डिजिटल एसेट्स क्षेत्र के लिए नई दिशा के संकेत दिए

rashtratimesnewspaper August 31, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-10 at 11.19.05
1 min read
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन

मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दूसरे बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स 2026 में विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों को किया सम्मानित

rashtratimesnewspaper August 10, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर डॉ. के. ए. पॉल की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से शांति और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने की अपील WhatsApp Image 2026-09-06 at 16.11.42 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर डॉ. के. ए. पॉल की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से शांति और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने की अपील

September 7, 2026 0
1965 युद्ध के शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान WhatsApp Image 2026-09-07 at 06.56.29 (1) 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

1965 युद्ध के शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

September 7, 2026 0
प्रधानमंत्री मोदी की नशा विरोधी अपील का स्वागत, ‘नो नशा नेशन’ अभियान को मिलेगा नया बल: योगी सूरी WhatsApp Image 2026-09-07 at 06.59.20 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी की नशा विरोधी अपील का स्वागत, ‘नो नशा नेशन’ अभियान को मिलेगा नया बल: योगी सूरी

September 7, 2026 0
नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ वातावरण 336329-4891c212-aae3-48b7-b8fc-5f78cc7c5ab3-2681 4
  • राजनीति

नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ वातावरण

September 7, 2026 0
नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ वातावरण 336329-4891c212-aae3-48b7-b8fc-5f78cc7c5ab3-1538 5
  • Uncategorized

नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ वातावरण

September 7, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-09-06 at 16.11.42
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर डॉ. के. ए. पॉल की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से शांति और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने की अपील

rashtratimesnewspaper September 7, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-07 at 06.56.29 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

1965 युद्ध के शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

rashtratimesnewspaper September 7, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-07 at 06.59.20
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी की नशा विरोधी अपील का स्वागत, ‘नो नशा नेशन’ अभियान को मिलेगा नया बल: योगी सूरी

rashtratimesnewspaper September 7, 2026 0
336329-4891c212-aae3-48b7-b8fc-5f78cc7c5ab3-2681
1 min read
  • राजनीति

नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ वातावरण

PULKIT CHATURVEDI September 7, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर डॉ. के. ए. पॉल की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से शांति और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने की अपील
  • 1965 युद्ध के शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान
  • प्रधानमंत्री मोदी की नशा विरोधी अपील का स्वागत, ‘नो नशा नेशन’ अभियान को मिलेगा नया बल: योगी सूरी
  • नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ वातावरण
  • नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ वातावरण

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.