
इंदिरा भवन, नई दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा महिला कांग्रेस की जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों के लिए “नेतृत्व सृजन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अलका लाम्बा, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती सिंधिया कुमार एवं प्रदेश महिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कृष्णा नगर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता धवन, ब्लॉक अध्यक्ष गीता, लक्ष्मी वर्मा, ममता लोहारे, ममता गौतम, इंदु बाला, रेखा झा, सुनीति मेहता, सुनीता खन्ना, सुषमा सुमन, निर्मल सिंह, और विधानसभा अध्यक्ष सुनीता कपूर समेत अनेक पदाधिकारी शामिल हुईं।


कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अलका लाम्बा ने घोषणा की कि हर जिले में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही सैनिटरी पैड निर्माण की मशीनें भी लगाई जाएंगी, जिससे ज़रूरतमंद महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सकेगा उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन मशीनों से निर्मित सैनिटरी पैड ज़रूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह कार्यक्रम एक सार्थक पहल साबित हुआ, जिसमें नेतृत्व क्षमता को निखारने के साथ-साथ महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ठोस कदमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।