Skip to content
August 2, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • September
  • 17
  • राजनीति
  • पल्लवी आर्ट्स द्वारा पद्मश्री कवि जगदीश चतुर्वेदी को भावभीनी श्रद्धांजलि
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पल्लवी आर्ट्स द्वारा पद्मश्री कवि जगदीश चतुर्वेदी को भावभीनी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper September 17, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-09-16 at 11.27.43 PM

पल्लवी आर्ट्स के तत्वावधान में हिन्दी साहित्य जगत के अमर हस्ताक्षर, पद्मश्री सम्मानित प्रख्यात कवि, लेखक एवं अकविता आंदोलन के प्रणेता श्री जगदीश चतुर्वेदी की दसवीं पुण्यतिथि अत्यंत भावभीने वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर देशभर से आए अनेक प्रतिष्ठित कवियों, लेखकों, साहित्यकारों और अध्येताओं ने उपस्थित होकर उन्हें अपनी गहन श्रद्धांजलि अर्पित की l कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात कवि सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें विद्वानों ने उनके समृद्ध साहित्यिक योगदान और मानवीय संवेदनाओं पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर चतुर्वेदी जी की छः रचना खण्डों का विमोचन भी किया गया, जिन्हें साहित्य जगत ने उत्साह और गर्व के साथ स्वीकार किया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी रचनाएँ केवल कविता नहीं, बल्कि सामाजिक यथार्थ की जीवंत दस्तावेज हैं। उन्होंने अकविता को केवल साहित्यिक आंदोलन ही नहीं, बल्कि मानव संवेदना का दर्पण बनाया। उनके काव्य में आमजन की पीड़ा, आशा, संघर्ष और आत्मविश्वास की झलक मिलती है।


वरिष्ठ कवयित्री एवं पल्लवी आर्ट्स की संस्थापिका अनुभूति चतुर्वेदी ने अपने वक्तव्य में कहा –”जगदीश जी का समग्र कृतित्व भारतीय साहित्य का धरोहर है। उनकी कविताओं में जो सहजता, गहनता और सत्य की अभिव्यक्ति है, वह पीढ़ियों तक साहित्यकारों और पाठकों का मार्गदर्शन करती रहेगी।”


इस श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित सभी कवि एवं लेखकों ने एक स्वर से माना कि चतुर्वेदी जी का साहित्य आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उनके जीवनकाल में था। वे केवल कवि नहीं थे, बल्कि विचारक, मार्गदर्शक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कर्मठ साहित्य साधक थे।


कार्यक्रम का समापन कवियों की स्वरांजलि और उपस्थित जनों की भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ हुआ। पूरा वातावरण कवि चतुर्वेदी जी की साहित्यिक विरासत और मानवीय मूल्यों की स्मृतियों से गूंजता रहा।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: रोटरी क्लब दिल्ली अपटाउन ने हिंदी एवं शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
Next: संजय गांधी और मारुति सुज़ुकी: अधूरे सपने से भारत की सड़कों तक

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 19.24.13
1 min read
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 31, नई दिल्ली, 02 से 08 अगस्त 2026 logo-179 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 31, नई दिल्ली, 02 से 08 अगस्त 2026

August 1, 2026 0
श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40 2
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

July 30, 2026 0
बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

July 30, 2026 0
नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

July 30, 2026 0
गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब WhatsApp Image 2026-07-30 at 07.52.02 (2) 5
  • धार्मिक

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

July 30, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-179
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 31, नई दिल्ली, 02 से 08 अगस्त 2026

rashtratimesnewspaper August 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40
1 min read
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 31, नई दिल्ली, 02 से 08 अगस्त 2026
  • श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया
  • बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य
  • नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद
  • गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.