Skip to content
October 8, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • September
  • 17
  • राजनीति
  • आजादी के अमृत महोत्सव के बाद भी सेनानी परिवार क्यों हैं उपेक्षित? – जितेन्द्र रघुवंशी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आजादी के अमृत महोत्सव के बाद भी सेनानी परिवार क्यों हैं उपेक्षित? – जितेन्द्र रघुवंशी

rashtratimesnewspaper September 17, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-09-14 at 9.35.40 PM (2)

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान माननीय प्रधानमंत्री ने शताब्दी समारोह तक स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प व्यक्त किया था, किंतु अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। रघुवंशी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपने क्या थे, यह उनके वंशज ही सही रूप से बता सकते हैं, परंतु सरकार ने उनसे दूरी बना रखी है। उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव वर्ष में समिति ने सरकार को कई मांगें प्रस्तुत की थीं, जिनमें दिल्ली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मेमोरियल की स्थापना, सेनानी परिवार कल्याण परिषद का गठन, राज्यसभा एवं विधान परिषदों में सेनानी परिवारों को प्रतिनिधित्व, ऑनलाइन पहचान पत्र की व्यवस्था, पेंशन लाभ उत्तराधिकारियों तक पहुंचाने, शहीदों की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने और दिल्ली में शहीद परिवारों के लिए सेवा सदन बनाने जैसी मांगें शामिल थीं। उन्होंने अफसोस जताया कि 4 अगस्त और 4 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री को स्मरण पत्र भेजने के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे देशभर के लगभग चार करोड़ स्वतंत्रता सेनानी व शहीद परिवारों में गहरी नाराजगी और आक्रोश है। संगठन के अध्यक्ष देशबंधु ने कहा कि हम सरकार के सहयोगी के रूप में पूर्वजों के सपनों को साकार करना चाहते हैं, परंतु उपेक्षा से यह विशाल परिवार मर्माहत है। उन्होंने सेनानी परिवारों से आह्वान किया कि केवल उन्हीं जनप्रतिनिधियों को समर्थन दें जो सेनानी परिवारों के हितों की रक्षा में सहयोगी बनते हैं।

सुरेश चंद्र सुयाल ने कहा कि हरिद्वार से निकली सेनानी परिवारों की गूंज पूरे देश में सम्मान की लड़ाई को धार देगी। प्रेस वार्ता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, संगठन सचिव कपूर सिंह दलाल, सुरेश चंद्र सुयाल, मुरली मनोहर खंडेलवाल (छत्तीसगढ़), चंद्रप्रकाश बाजपेई, मृगांक शेखर आनंद (उत्तर प्रदेश), रमेश कुमार मिश्रा, विशाल सिंह सौदा (राजस्थान), परमजीत सिंह टिवाना, ज्ञान सिंह सग्गू (पंजाब), डॉ. राजा भैया मिश्रा, कमल अग्रवाल, सुनील गुजराती (मध्य प्रदेश), अशोक कुमार वर्मा (बिहार), ओमप्रकाश मांझी (झारखंड), विजय कुमार तोमर (दिल्ली), भगवान फोगाट (हरियाणा), सचिन कुमार (महाराष्ट्र), सुंदर विमलनाथन (तमिलनाडु), सिंगू रमेश (कर्नाटक) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता से पूर्व भारतीय किसान संघ कार्यालय में देश के 19 प्रांतों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने उपेक्षा जारी रखी तो संगठन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसे महानायकों का अनुसरण करते हुए आंदोलन और क्रांति का बिगुल बजाना होगा। इस बैठक में राज्यसभा सांसद माननीय नरेश बंसल भी उपस्थित रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सेनानी परिवारों की आवाज प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाएगी और उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में ठोस प्रयास होंगे।

बैठक में विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधियों में राजेश प्रताप सिंह, महंथ प्रजापति, सूर्य प्रकाश पांडे, सुरेश चंद्र बबेले, भगवत शरण पश्तोर, शिवयोगैया, बिजेंद्र भादू, अरुण प्रताप सिंह, रवि दत्त राय, मदन मोहन राय, अनुराग सिंह गौतम, आदित्य गहलोत, अवधेश सिंह, वीरांगना चन्नाबेसम्मा तथा अलका चौहान की विशेष उपस्थिति रही।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: संजय गांधी और मारुति सुज़ुकी: अधूरे सपने से भारत की सड़कों तक
Next: भारतीय नेत्रहीन विद्यालय में सेवा का भाव, समाज के लिए प्रेरणा का उदाहरण

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.20.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025
WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.16.18 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क

rashtratimesnewspaper October 6, 2025
WhatsApp Image 2025-10-05 at 10.49.44 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.20.47 PM 1

श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन

October 6, 2025
दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.16.18 PM 2

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क

October 6, 2025
चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन WhatsApp Image 2025-10-05 at 10.49.44 PM 3

चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन

October 6, 2025
अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा नि:शुल्क विराट दिव्यांग शिविर का आयोजन WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.04.42 PM 4

अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा नि:शुल्क विराट दिव्यांग शिविर का आयोजन

October 6, 2025
डांस फॉर अ कॉज़ – डांडिया धमाका नाइट में झलकी एकता, संस्कृति और सेवा की भावना WhatsApp Image 2025-10-05 at 7.57.06 PM 5

डांस फॉर अ कॉज़ – डांडिया धमाका नाइट में झलकी एकता, संस्कृति और सेवा की भावना

October 6, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.20.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025
WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.16.18 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क

rashtratimesnewspaper October 6, 2025
WhatsApp Image 2025-10-05 at 10.49.44 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025
WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.04.42 PM
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा नि:शुल्क विराट दिव्यांग शिविर का आयोजन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन
  • दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क
  • चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन
  • अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा नि:शुल्क विराट दिव्यांग शिविर का आयोजन
  • डांस फॉर अ कॉज़ – डांडिया धमाका नाइट में झलकी एकता, संस्कृति और सेवा की भावना

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.