Skip to content
May 7, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • September
  • 25
  • बिज़नेस
  • अनुराग्यम द्वारा नारी निर्माण – लिट्रो फैशनेट फेस्टिवल 2025 का फरीदाबाद में भव्य आयोजन
  • दुनिया
  • बिज़नेस

अनुराग्यम द्वारा नारी निर्माण – लिट्रो फैशनेट फेस्टिवल 2025 का फरीदाबाद में भव्य आयोजन

rashtratimesnewspaper September 25, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-09-24 at 8.23.19 PM (1)

फरीदाबाद। लिट्रो फैशनेट फाउंडेशन (ब्रांड अनुराग्यम) द्वारा नारी निर्माण कार्यक्रम का भव्य आयोजन मॉडर्न स्कूल, सेक्टर-17, फरीदाबाद के ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर 300 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कवि देवेंद्र कुमार और दीपाली जैन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी राजेश चेची (जीआरपीएफ हरियाणा) रहे। विशेष अतिथियों में फरीदाबाद के मेयर प्रवीन बत्रा जोशी, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, टोंक (राजस्थान) के नवाब साहब तथा युवा कांग्रेस सचिव सुमित गौड़ शामिल रहे। सभी ने महिलाओं के सशक्तिकरण और अनुराग्यम की नारी निर्माण पहल की सराहना की।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सोनल जोहरी और वनिशा श्री ने गीत एवं ठुमरी, साधना सैनी ने गणेश वंदना, विजय पाल सांवरिया ने राजस्थानी नृत्य, स्वाति खंडेलवाल ने गढ़वाली नृत्य तथा अन्य कलाकारों ने विविध प्रस्तुतियाँ दीं। सभी कलाकारों को मंच पर सम्मानित किया गया।


समाज में योगदान देने वाली कई हस्तियों – जिनमें सुनील कुमार शर्मा, अनुराग भल्ला, डॉ. गगनप्रीत कपूर, डॉ. हेमंत अत्री, डॉ. पीयूष गोयल, डॉ. मोहित बंसल, उषा अग्रवाल, सुषमा शर्मा, डॉ. रेखा मिश्रा, रामकृष्ण अग्रवाल आदि शामिल रहे – को विशेष अवार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारतीय पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित फैशन शो रहा। इसकी जूरी में एकता गुप्ता (मिसेस साउथ एशिया 2025) और नीलम हमदर्द शामिल थीं। परिधानों का डिज़ाइन प्रसिद्ध डिज़ाइनर लवी माथुर और तिमिर शर्मा ने किया। शो में 15 से अधिक प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।


इस अवसर पर लिट्रो फैशनेट मैगज़ीन का भी लोकार्पण मेयर प्रवीन बत्रा जोशी द्वारा किया गया। इसके कवर पृष्ठ पर एकता गुप्ता को स्थान दिया गया, वहीं हरियाणा की 20 रचनात्मक महिलाओं को मैगज़ीन में विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया। महिला उत्थान में सक्रिय संस्थाओं को चेंज मेकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें वंदना मल्होत्रा (भगवा नोबेल फरीदाबाद ग्रुप), चित्रा शर्मा, मोनिका गुप्ता, प्रतिभा तिवारी और किरण मिश्रा शामिल रहीं। इस आयोजन में सचिन चतुर्वेदी (संस्थापक), रेखा पवार, शमा परवीन, दीपाली जैन, हरिचंद्र रोहिल्ला, डॉ. मेलिना चौहान, बरखा रॉय और जसविंदर कौर की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम का प्रायोजन अरूषा मशीन टूल्स सॉल्यूशन द्वारा किया गया और समापन शमा परवीन ने किया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: बिहार बनेगा इंडस्ट्रियल हब: दिल्ली में BIPP-2025 पैकेज पर निवेशकों संग संवाद
Next: पश्चिम विहार की रामलीला में आने का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिया आश्वासन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-05-06 at 14.50.00
1 min read
  • बिज़नेस

टेक्नोलॉजी-आधारित टेलरिंग के साथ गाज़ियाबाद में रेमंड ने पर्सनलाइज़्ड मेंसवियर को दी नई मजबूती

rashtratimesnewspaper May 7, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 20.08.50
1 min read
  • बिज़नेस

मार्केटप्लेस से आगे: वित्तीय मध्यस्थ के रूप में क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स की नई भूमिका

rashtratimesnewspaper May 3, 2026 0
enam
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डिजिटल मंडियों का बजा डंका: ‘ई-नाम’ से बदलेगी किसानों की तकदीर!

rashtratimesnewspaper May 1, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

प्रख्यात बिल्डर एवं समाजसेवी श्री चंदर पाल सेठी का भव्य सम्मान WhatsApp Image 2026-05-06 at 19.18.04 (1) 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रख्यात बिल्डर एवं समाजसेवी श्री चंदर पाल सेठी का भव्य सम्मान

May 7, 2026 0
पर्यावरणीय खतरे बन रहे हैं “साइलेंट किलर”, हृदय रोगों का बढ़ रहा खतरा : डॉ. सुशील शर्मा WhatsApp Image 2026-05-07 at 13.37.56 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पर्यावरणीय खतरे बन रहे हैं “साइलेंट किलर”, हृदय रोगों का बढ़ रहा खतरा : डॉ. सुशील शर्मा

May 7, 2026 0
टेक्नोलॉजी-आधारित टेलरिंग के साथ गाज़ियाबाद में रेमंड ने पर्सनलाइज़्ड मेंसवियर को दी नई मजबूती WhatsApp Image 2026-05-06 at 14.50.00 3
  • बिज़नेस

टेक्नोलॉजी-आधारित टेलरिंग के साथ गाज़ियाबाद में रेमंड ने पर्सनलाइज़्ड मेंसवियर को दी नई मजबूती

May 7, 2026 0
AIUDF का सिमटा जनाधार : 16 से 2 विधायक तक का सफर बना राजनीतिक आत्ममंथन का विषय ajmal 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

AIUDF का सिमटा जनाधार : 16 से 2 विधायक तक का सफर बना राजनीतिक आत्ममंथन का विषय

May 6, 2026 0
कर्नाटक में कांग्रेस का दमदार प्रदर्शन : उपचुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त karna 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में कांग्रेस का दमदार प्रदर्शन : उपचुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त

May 6, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-05-06 at 19.18.04 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रख्यात बिल्डर एवं समाजसेवी श्री चंदर पाल सेठी का भव्य सम्मान

rashtratimesnewspaper May 7, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-07 at 13.37.56
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पर्यावरणीय खतरे बन रहे हैं “साइलेंट किलर”, हृदय रोगों का बढ़ रहा खतरा : डॉ. सुशील शर्मा

rashtratimesnewspaper May 7, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-06 at 14.50.00
1 min read
  • बिज़नेस

टेक्नोलॉजी-आधारित टेलरिंग के साथ गाज़ियाबाद में रेमंड ने पर्सनलाइज़्ड मेंसवियर को दी नई मजबूती

rashtratimesnewspaper May 7, 2026 0
ajmal
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

AIUDF का सिमटा जनाधार : 16 से 2 विधायक तक का सफर बना राजनीतिक आत्ममंथन का विषय

rashtratimesnewspaper May 6, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • प्रख्यात बिल्डर एवं समाजसेवी श्री चंदर पाल सेठी का भव्य सम्मान
  • पर्यावरणीय खतरे बन रहे हैं “साइलेंट किलर”, हृदय रोगों का बढ़ रहा खतरा : डॉ. सुशील शर्मा
  • टेक्नोलॉजी-आधारित टेलरिंग के साथ गाज़ियाबाद में रेमंड ने पर्सनलाइज़्ड मेंसवियर को दी नई मजबूती
  • AIUDF का सिमटा जनाधार : 16 से 2 विधायक तक का सफर बना राजनीतिक आत्ममंथन का विषय
  • कर्नाटक में कांग्रेस का दमदार प्रदर्शन : उपचुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.