पश्चिम विहार ए-2 ब्लॉक स्थित रामलीला मैदान में हो रही प्रभु श्रीराम की भव्य लीला का अवलोकन करने का आश्वासन दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने दिया है। पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कमेटी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि वह अवश्य ही रामलीला का अवलोकन करने पधारेंगी। प्रतिनिधि मंडल में कमेटी के प्रधान भारत भूषण दुआ, महामंत्री अश्वनी बागड़ी, कोषाध्यक्ष संजय गोयल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह भव्य रामलीला पिछले लगभग 46 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है और इसकी विशिष्टताएँ इसे राजधानी की प्रमुख लीलाओं में स्थान दिलाती हैं।
राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।
राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।
इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।