Skip to content
October 23, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • October
  • 6
  • राजनीति
  • श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.20.47 PM

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

वृन्दावन के गोपीनाथ बाजार स्थित श्रीकृष्ण काली धाम में श्री कृष्ण काली पीठ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर हुए वृहद यज्ञ में पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज के आचार्यत्व में अनेक संतों, विप्रों और प्रतिष्ठित जनों के साथ भक्त श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दी। तत्पश्चात सैकड़ों कन्याओं का पूजन-अर्चन किया गया और उन्हें भोजन प्रसाद के साथ दक्षिणा, वस्त्र एवं उपहार वितरित किए गए। महोत्सव के मुख्य अतिथि और मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र के विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उन्हें श्रीकृष्ण काली पीठ के दर्शन कर गहरा आध्यात्मिक अनुभव हुआ। ऐसे धर्मस्थलों से ही पृथ्वी पर धर्म और अध्यात्म का अस्तित्व कायम रहता है।

पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण काली पीठ में प्रतिवर्ष दोनों नवरात्रियों में विश्वशांति एवं विश्वकल्याणार्थ शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। यह महोत्सव पिछले लगभग 50 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से असंख्य भक्त-श्रद्धालु आते हैं। वे कहते हैं कि जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है, काली मैय्या उनकी कामना पूरी करती हैं। पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार एवं “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि सर्वशक्ति स्वरूपा मां दुर्गा जन-जन की आराध्य हैं। इसलिए नवरात्रियों में इनकी पूजा-अर्चना न केवल भारत के हर कोने में होती है बल्कि विश्वभर में की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में 51 शक्तिपीठों में से एक हिंगलाज माता का मंदिर है, जो अत्यंत चमत्कारिक स्थल है और हिंदुओं के अलावा मुस्लिमों में भी गहरी आस्था का केंद्र है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग एवं एम.एल.सी. ओमप्रकाश सिंह ने श्रीकृष्ण काली पीठ को वृन्दावन का प्राचीन एवं सिद्ध स्थल बताते हुए इसकी देशभर में मान्यता का उल्लेख किया।

महोत्सव में मथुरा-वृन्दावन नगर निगम उपसभापति मुकेश सारस्वत, पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित मुकेश गौतम, समाजसेवी पंडित राधाकृष्ण पाठक, पूर्व प्राचार्य डॉ. विनोद बनर्जी, गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के कोऑर्डिनेटर सी.पी. सिंह सिकरवार, पूर्व पार्षद हेमंत भारती, भीमसेन अग्रवाल (चक्की वाले), दानबिहारी खंडेलवाल, विष्णु दान शर्मा, आदित्य आचार्य, युवा साहित्यकार राधाकांत शर्मा, भाजपा नेत्री श्रीमती सरोज गोला, श्रीमती कल्पना आचार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 41, नई दिल्ली, 12 से 18 अक्तूबर 2025

संबंधित कहानियां

New Delhi: CJP Leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka After Release
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत

rashtratimesnewspaper October 22, 2026 0
Oplus_16908288
1 min read
  • राजनीति

पद्मश्री स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रभाकर की स्मृति में 25 अक्टूबर को रामलीला का आयोजन

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-15174909-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत New Delhi: CJP Leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka After Release 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत

October 22, 2026 0
पद्मश्री स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रभाकर की स्मृति में 25 अक्टूबर को रामलीला का आयोजन Oplus_16908288 2
  • राजनीति

पद्मश्री स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रभाकर की स्मृति में 25 अक्टूबर को रामलीला का आयोजन

October 21, 2026 0
IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम pexels-photo-4883682 3
  • बिज़नेस

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम

October 21, 2026 0
तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद pexels-photo-15174909-1 4
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

October 21, 2026 0
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग pexels-photo-29982340 5
  • राजनीति

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग

October 21, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

New Delhi: CJP Leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka After Release
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत

rashtratimesnewspaper October 22, 2026 0
Oplus_16908288
1 min read
  • राजनीति

पद्मश्री स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रभाकर की स्मृति में 25 अक्टूबर को रामलीला का आयोजन

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-4883682
1 min read
  • बिज़नेस

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-15174909-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • ‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत
  • पद्मश्री स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रभाकर की स्मृति में 25 अक्टूबर को रामलीला का आयोजन
  • IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम
  • तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.