Skip to content
October 15, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • October
  • 14
  • राजनीति
  • “यूपी रत्न” से अलंकृत हुए प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

“यूपी रत्न” से अलंकृत हुए प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

rashtratimesnewspaper October 14, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-10-13 at 10.13.59 PM

लखनऊ में पूर्व उप-मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने किया सम्मानित

मथुरा। वृंदावन के प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार, अध्यात्मविद् एवं समाजसेवी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी (एडवोकेट) को उनके उल्लेखनीय सामाजिक, साहित्यिक और आध्यात्मिक योगदान के लिए “यूपी रत्न” सम्मान से अलंकृत किया गया।यह सम्मान लखनऊ के गोमती नगर स्थित सी.एम.एस. ऑडिटोरियम में आयोजित ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटलेक्टुअल्स (AICOI) के 47वें वार्षिक समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह के अध्यक्ष जस्टिस राजेश टंडन (लोक अदालत, नैनीताल हाईकोर्ट एवं चेयरमैन, उत्तराखंड आर्बिट्रेशन काउंसिल) की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रयागराज उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राकेश शर्मा, AICOI के राष्ट्रीय महासचिव व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश निधि शर्मा, पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व समाजसेवी देवदत्त शर्मा, तथा AICOI के उपाध्यक्ष डॉ. एस. फारुख उपस्थित थे।

विशिष्ट हस्तियों ने संयुक्त रूप से डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र भेंट कर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।यूपी रत्न” से अलंकृत होने पर डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने संस्था के पदाधिकारियों और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा —प्रख्यात समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. भव्य निधि शर्मा द्वारा स्थापित AICOI पिछले 46 वर्षों से समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करके सराहनीय कार्य कर रही है। यह सम्मान समाज की प्रेरणा शक्ति को सशक्त करता है।”कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलपति प्रो. (डॉ.) मनुका खन्ना,किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज की प्रो. डॉ. अमिता पांडेय,अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. रेनू सिंह आईएएस, समारोह संयोजिका श्रीमती अनु श्री,वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद चतुर्वेदी,अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. अशोक दुबे ने किया। डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को “यूपी रत्न” से सम्मानित किए जाने पर महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, श्रीनाभापीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु स्वामी सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. अवशेषानंद महाराज,नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु,श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह,
तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: दिल्ली एमसीडी में आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति के अधिक औषधालय खोले जाएंगे: मेयर राजा इकबाल सिंह
Next: ईसाइयों पर अत्याचार के विरोध में ‘धर्म स्वातंत्र्य मार्च’ का आगाज़ — दिल्ली से हुई राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-10-13 at 10.23.59 PM (2)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ईसाइयों पर अत्याचार के विरोध में ‘धर्म स्वातंत्र्य मार्च’ का आगाज़ — दिल्ली से हुई राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत

rashtratimesnewspaper October 14, 2025
WhatsApp Image 2025-10-13 at 6.24.07 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली एमसीडी में आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति के अधिक औषधालय खोले जाएंगे: मेयर राजा इकबाल सिंह

rashtratimesnewspaper October 14, 2025
WhatsApp Image 2025-10-13 at 6.02.36 AM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा आयोजित निःशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प

rashtratimesnewspaper October 13, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

ईसाइयों पर अत्याचार के विरोध में ‘धर्म स्वातंत्र्य मार्च’ का आगाज़ — दिल्ली से हुई राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत WhatsApp Image 2025-10-13 at 10.23.59 PM (2) 1

ईसाइयों पर अत्याचार के विरोध में ‘धर्म स्वातंत्र्य मार्च’ का आगाज़ — दिल्ली से हुई राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत

October 14, 2025
“यूपी रत्न” से अलंकृत हुए प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी WhatsApp Image 2025-10-13 at 10.13.59 PM 2

“यूपी रत्न” से अलंकृत हुए प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

October 14, 2025
दिल्ली एमसीडी में आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति के अधिक औषधालय खोले जाएंगे: मेयर राजा इकबाल सिंह WhatsApp Image 2025-10-13 at 6.24.07 PM 3

दिल्ली एमसीडी में आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति के अधिक औषधालय खोले जाएंगे: मेयर राजा इकबाल सिंह

October 14, 2025
तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा आयोजित निःशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प WhatsApp Image 2025-10-13 at 6.02.36 AM (1) 4

तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा आयोजित निःशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प

October 13, 2025
अश्वनी भारद्वाज बने गोकुलपुरी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी WhatsApp Image 2025-10-12 at 10.48.44 PM 5

अश्वनी भारद्वाज बने गोकुलपुरी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी

October 13, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-10-13 at 10.23.59 PM (2)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ईसाइयों पर अत्याचार के विरोध में ‘धर्म स्वातंत्र्य मार्च’ का आगाज़ — दिल्ली से हुई राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत

rashtratimesnewspaper October 14, 2025
WhatsApp Image 2025-10-13 at 10.13.59 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

“यूपी रत्न” से अलंकृत हुए प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

rashtratimesnewspaper October 14, 2025
WhatsApp Image 2025-10-13 at 6.24.07 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली एमसीडी में आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति के अधिक औषधालय खोले जाएंगे: मेयर राजा इकबाल सिंह

rashtratimesnewspaper October 14, 2025
WhatsApp Image 2025-10-13 at 6.02.36 AM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा आयोजित निःशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प

rashtratimesnewspaper October 13, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • ईसाइयों पर अत्याचार के विरोध में ‘धर्म स्वातंत्र्य मार्च’ का आगाज़ — दिल्ली से हुई राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत
  • “यूपी रत्न” से अलंकृत हुए प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी
  • दिल्ली एमसीडी में आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति के अधिक औषधालय खोले जाएंगे: मेयर राजा इकबाल सिंह
  • तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा आयोजित निःशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प
  • अश्वनी भारद्वाज बने गोकुलपुरी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.