Skip to content
March 28, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • October
  • 21
  • राजनीति
  • कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और विदेश मंत्री अनीता आनंद ने दीपावली पर शुभकामनाएं दीं
  • दुनिया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और विदेश मंत्री अनीता आनंद ने दीपावली पर शुभकामनाएं दीं

rashtratimesnewspaper October 21, 2025 1 min read
202510203547528

दीपावली का खास त्योहार भारत समेत विश्वभर में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और विदेश मंत्री अनीता आनंद ने लोगों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज रात, कनाडा भर के परिवार और समुदाय दीए जलाकर अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाएंगे। दीपावली मनाने वाले सभी लोगों को प्रकाश के आनंदमय उत्सव की शुभकामनाएं।”

विदेश मंत्री अनीता आनंद ने लिखा, “मेरे जीवन में, साल के सबसे खास पलों में से एक दिवाली मेरे परिवार के साथ मनाई गई है, और यह अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई का उत्सव है। मेरे परिवार की ओर से आपके परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।”

गौरतलब है कि अनीता आनंद, जो कनाडा की पहली हिंदू महिला विदेश मंत्री हैं, हाल ही में भारत दौरे पर पहुंची थीं। पिछले हफ्ते उन्होंने अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान विभिन्न उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लिया।

वे नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं। प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री आनंद का स्वागत किया और बताया कि उनकी यात्रा भारत-कनाडा द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति प्रदान करने के लिए मौजूदा प्रयासों में योगदान देगी।

प्रधानमंत्री ने इस साल जून में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा की अपनी यात्रा को याद किया, जिसके दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ अत्यंत उपयोगी बैठक की थी। प्रधानमंत्री ने व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि और जन-जन के संबंधों में दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग के महत्व के बारे में बताया था।

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी।

अनीता आनंद का यह भारत दौरा इस साल जून में कनाडा के कनानास्किस में आयोजित जी7 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की द्विपक्षीय बैठक के बाद था।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 42, नई दिल्ली, 19 से 25 अक्तूबर 2025
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 43, नई दिल्ली, 26 अक्तूबर से 01 नवम्बर 2025

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-03-27 at 10.50.22 AM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जितिका कैलेंडर मॉडल्स 2026 लॉन्च, भारतीय संस्कृति और परंपरा को मिला नया मंच

rashtratimesnewspaper March 27, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-27 at 10.47.11 AM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कैमरे वालियों के संघर्ष की कहानी

rashtratimesnewspaper March 27, 2026 0
akbar road
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वराज भवन से इंदिरा भवन तक: इतिहास, संघर्ष और बदलाव की जीवंत गाथा— विशेष रिपोर्ट

rashtratimesnewspaper March 26, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राम नवमी पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल, देशभर में मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव WhatsApp Image 2026-03-27 at 10.54.54 AM 1
  • धार्मिक

राम नवमी पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल, देशभर में मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

March 27, 2026 0
जितिका कैलेंडर मॉडल्स 2026 लॉन्च, भारतीय संस्कृति और परंपरा को मिला नया मंच WhatsApp Image 2026-03-27 at 10.50.22 AM 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जितिका कैलेंडर मॉडल्स 2026 लॉन्च, भारतीय संस्कृति और परंपरा को मिला नया मंच

March 27, 2026 0
कैमरे वालियों के संघर्ष की कहानी WhatsApp Image 2026-03-27 at 10.47.11 AM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कैमरे वालियों के संघर्ष की कहानी

March 27, 2026 0
श्री श्याम कथा सप्ताह का भव्य आयोजन 30 मार्च से 6 अप्रैल तक 1 4
  • धार्मिक

श्री श्याम कथा सप्ताह का भव्य आयोजन 30 मार्च से 6 अप्रैल तक

March 27, 2026 0
उर्स मुबारक — हज़रत बड़े ख़्वाजा उस्मान हारूनी (र.अ.) urs 5
  • धार्मिक

उर्स मुबारक — हज़रत बड़े ख़्वाजा उस्मान हारूनी (र.अ.)

March 26, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-03-27 at 10.54.54 AM
1 min read
  • धार्मिक

राम नवमी पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल, देशभर में मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

rashtratimesnewspaper March 27, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-27 at 10.50.22 AM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जितिका कैलेंडर मॉडल्स 2026 लॉन्च, भारतीय संस्कृति और परंपरा को मिला नया मंच

rashtratimesnewspaper March 27, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-27 at 10.47.11 AM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कैमरे वालियों के संघर्ष की कहानी

rashtratimesnewspaper March 27, 2026 0
1
1 min read
  • धार्मिक

श्री श्याम कथा सप्ताह का भव्य आयोजन 30 मार्च से 6 अप्रैल तक

rashtratimesnewspaper March 27, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राम नवमी पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल, देशभर में मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव
  • जितिका कैलेंडर मॉडल्स 2026 लॉन्च, भारतीय संस्कृति और परंपरा को मिला नया मंच
  • कैमरे वालियों के संघर्ष की कहानी
  • श्री श्याम कथा सप्ताह का भव्य आयोजन 30 मार्च से 6 अप्रैल तक
  • उर्स मुबारक — हज़रत बड़े ख़्वाजा उस्मान हारूनी (र.अ.)

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.