Skip to content
May 14, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • November
  • 11
  • राजनीति
  • नई दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत, कई घायल
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत, कई घायल

rashtratimesnewspaper November 11, 2025 1 min read
Car Blast Reported Near Lal Quila Metro Station

New Delhi: Police personnel and ambulances at the site of a car blast near Gate No. 1 of the Red Fort Metro Station, managing the emergency and attending to the injured, Monday, November 10, 2025. (IANS/Wasim Sarvar)

देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार की शाम को जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई पुलिस एहतियाती कदम उठा रही है। अहम जगहों पर पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ा दी गई है।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, विस्फोट जैसी कुछ आवाजें सुनाई दी थीं, जिसके बाद उन्हें सूचना मिली। दमकल विभाग ने कहा कि उन्हें एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी। इस विस्फोट के कारण तीन अन्य वाहनों में भी आग लग गई।

शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस ने कहा कि एक खड़ी कार में विस्फोट होने के बाद अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। लाल किले के पास पुरानी दिल्ली के इलाके राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में से हैं।

धमाके के बाद वहां मौजूद एक शख्स ने बातचीत करते हुए बताया कि एक जोरदार धमाके की आवाज आई और हर तरफ लाशें बिखर गईं।

एक अन्य व्यक्ति ने भी से बातचीत करते हुए कहा कि यह हादसा इतना भयानक था कि हम सब डर गए। अचानक हमने देखा कि चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी हैं। शाम 6.55 बजे के आसपास यह जोरदार धमाका हुआ था। हमने जीवन में इतना तेज धमाका कभी नहीं सुना।

जानकारी के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास यह घटना हुई। धमाके के बाद कई वाहनों में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है और गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर होगा विशेष समारोह का आयोजन
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 46, नई दिल्ली, 16 से 22 नवम्बर 2025

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-05-12 at 22.14.09
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संविधान क्लब में ‘सुशासन’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, न्यायपालिका, प्रशासन और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने रखे विचार

rashtratimesnewspaper May 13, 2026 0
ggsipu
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 14-15 मई को

rashtratimesnewspaper May 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-11 at 21.47.53 (1)
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

CII समिट में ‘योगी मॉडल’ की धूम, उद्योग जगत ने यूपी को बताया निवेश और विकास का नया इंजन

rashtratimesnewspaper May 12, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

गढ़वाली फिल्म ‘कंडाली’ की शूटिंग अंतिम चरण में, जल्द होगी पूरी WhatsApp Image 2026-05-13 at 11.46.49 (1) 1
  • मनोरंजन

गढ़वाली फिल्म ‘कंडाली’ की शूटिंग अंतिम चरण में, जल्द होगी पूरी

May 13, 2026 0
संविधान क्लब में ‘सुशासन’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, न्यायपालिका, प्रशासन और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने रखे विचार WhatsApp Image 2026-05-12 at 22.14.09 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संविधान क्लब में ‘सुशासन’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, न्यायपालिका, प्रशासन और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने रखे विचार

May 13, 2026 0
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 14-15 मई को ggsipu 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 14-15 मई को

May 13, 2026 0
CII समिट में ‘योगी मॉडल’ की धूम, उद्योग जगत ने यूपी को बताया निवेश और विकास का नया इंजन WhatsApp Image 2026-05-11 at 21.47.53 (1) 4
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

CII समिट में ‘योगी मॉडल’ की धूम, उद्योग जगत ने यूपी को बताया निवेश और विकास का नया इंजन

May 12, 2026 0
डॉ. पीयूष सक्सेना के भव्य स्वागत समारोह में क्लींजिंग थेरेपी पर हुई विस्तृत चर्चा WhatsApp Image 2026-05-12 at 10.01.46 5
  • स्वास्थ्य

डॉ. पीयूष सक्सेना के भव्य स्वागत समारोह में क्लींजिंग थेरेपी पर हुई विस्तृत चर्चा

May 12, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-05-13 at 11.46.49 (1)
1 min read
  • मनोरंजन

गढ़वाली फिल्म ‘कंडाली’ की शूटिंग अंतिम चरण में, जल्द होगी पूरी

rashtratimesnewspaper May 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-12 at 22.14.09
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संविधान क्लब में ‘सुशासन’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, न्यायपालिका, प्रशासन और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने रखे विचार

rashtratimesnewspaper May 13, 2026 0
ggsipu
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 14-15 मई को

rashtratimesnewspaper May 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-11 at 21.47.53 (1)
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

CII समिट में ‘योगी मॉडल’ की धूम, उद्योग जगत ने यूपी को बताया निवेश और विकास का नया इंजन

rashtratimesnewspaper May 12, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • गढ़वाली फिल्म ‘कंडाली’ की शूटिंग अंतिम चरण में, जल्द होगी पूरी
  • संविधान क्लब में ‘सुशासन’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, न्यायपालिका, प्रशासन और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने रखे विचार
  • गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 14-15 मई को
  • CII समिट में ‘योगी मॉडल’ की धूम, उद्योग जगत ने यूपी को बताया निवेश और विकास का नया इंजन
  • डॉ. पीयूष सक्सेना के भव्य स्वागत समारोह में क्लींजिंग थेरेपी पर हुई विस्तृत चर्चा

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.