Skip to content
May 19, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • November
  • 24
  • मनोरंजन
  • अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

rashtratimesnewspaper November 24, 2025 1 min read
Dharmendra-Is-No-More-1024x502

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत थी और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में नियमित जांच और उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज के बाद उनकी हालत में हल्का सुधार हुआ और उन्हें घर ले जाया गया, ताकि परिवार के बीच उनका इलाज किया जा सके। धर्मेंद्र के घर पर उनकी देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, लेकिन उनका स्वास्थ्य लगातार कमजोर होता गया।

धर्मेंद्र को सांस लेने में कठिनाई के अलावा कई अन्य उम्र संबंधी समस्याएं भी थीं। अस्पताल और घर में लगातार उपचार और निगरानी के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी रही। उनके परिवार के सदस्य लगातार उनकी देखभाल में जुटे रहे। धर्मेंद्र के घर पर एम्बुलेंस और डॉक्टरों की व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद उपलब्ध हो सके। उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग भी उनके स्वास्थ्य के बारे में लगातार अपडेट लेते रहे। सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा जैसी कई हस्तियों ने अस्पताल और घर पर जाकर धर्मेंद्र से हालचाल लिया था। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

धर्मेंद्र का करियर हिंदी सिनेमा में लगभग छह दशकों का रहा है। उन्हें बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ कहा जाता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘शोला और शबनम’, ‘अनपढ़’, ‘बंदिनी’, ‘पूजा के फूल’, ‘हकीकत’, ‘फूल और पत्थर’, ‘अनुपमा’, ‘खामोशी’, ‘प्यार ही प्यार’, ‘तुम हसीन मैं जवां’, ‘सीता और गीता’, ‘यादों की बारात’ और ‘शोले’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया।

धर्मेंद्र ने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने अपने करियर में कई पुरस्कार भी जीते। साल 2012 में उन्हें भारत सरकार के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने कई बार आलोचकों और दर्शकों की प्रशंसा भी हासिल की। उनके योगदान के कारण उन्हें बॉलीवुड के सबसे महान और प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिना जाता है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 47, नई दिल्ली, 23 से 29 नवम्बर 2025
Next: एमएसएमई क्षेत्र के लिए ‘भारत का अलीबाबा’: एनआईआरडीसी ने लॉन्च किया इनडऐप (InDApp), एकल-खिड़की डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-05-19 at 10.57.20
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

वायरल पोस्ट में दावा: मोदी सरकार में सबसे ज्यादा सैनिक शहीद?

rashtratimesnewspaper May 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-19 at 10.07.14
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डी.टी. थिम्मेगौड़ा को एसआईआईए डेटा एनालिसिस रिसर्च काउंसिल का कर्नाटक कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया

rashtratimesnewspaper May 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-18 at 17.26.53
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का छठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

rashtratimesnewspaper May 19, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

वायरल पोस्ट में दावा: मोदी सरकार में सबसे ज्यादा सैनिक शहीद? WhatsApp Image 2026-05-19 at 10.57.20 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

वायरल पोस्ट में दावा: मोदी सरकार में सबसे ज्यादा सैनिक शहीद?

May 19, 2026 0
गुरुदेव के सान्निध्य में भक्ति, सम्मान और आशीर्वाद का दिव्य संगम WhatsApp Image 2026-05-18 at 13.55.54 2
  • धार्मिक

गुरुदेव के सान्निध्य में भक्ति, सम्मान और आशीर्वाद का दिव्य संगम

May 19, 2026 0
डी.टी. थिम्मेगौड़ा को एसआईआईए डेटा एनालिसिस रिसर्च काउंसिल का कर्नाटक कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया WhatsApp Image 2026-05-19 at 10.07.14 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डी.टी. थिम्मेगौड़ा को एसआईआईए डेटा एनालिसिस रिसर्च काउंसिल का कर्नाटक कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया

May 19, 2026 0
हांगकांग के डिजिटल करेंसी प्रयोग से भारत को क्या सीखना चाहिए WhatsApp Image 2026-05-19 at 09.53.09 (1) 4
  • दुनिया
  • बिज़नेस

हांगकांग के डिजिटल करेंसी प्रयोग से भारत को क्या सीखना चाहिए

May 19, 2026 0
साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का छठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया WhatsApp Image 2026-05-18 at 17.26.53 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का छठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

May 19, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-05-19 at 10.57.20
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

वायरल पोस्ट में दावा: मोदी सरकार में सबसे ज्यादा सैनिक शहीद?

rashtratimesnewspaper May 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-18 at 13.55.54
1 min read
  • धार्मिक

गुरुदेव के सान्निध्य में भक्ति, सम्मान और आशीर्वाद का दिव्य संगम

rashtratimesnewspaper May 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-19 at 10.07.14
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डी.टी. थिम्मेगौड़ा को एसआईआईए डेटा एनालिसिस रिसर्च काउंसिल का कर्नाटक कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया

rashtratimesnewspaper May 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-19 at 09.53.09 (1)
1 min read
  • दुनिया
  • बिज़नेस

हांगकांग के डिजिटल करेंसी प्रयोग से भारत को क्या सीखना चाहिए

rashtratimesnewspaper May 19, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • वायरल पोस्ट में दावा: मोदी सरकार में सबसे ज्यादा सैनिक शहीद?
  • गुरुदेव के सान्निध्य में भक्ति, सम्मान और आशीर्वाद का दिव्य संगम
  • डी.टी. थिम्मेगौड़ा को एसआईआईए डेटा एनालिसिस रिसर्च काउंसिल का कर्नाटक कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया
  • हांगकांग के डिजिटल करेंसी प्रयोग से भारत को क्या सीखना चाहिए
  • साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का छठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.