Skip to content
April 27, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • November
  • 26
  • राजनीति
  • फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट का निधन — उत्तराखंड आंदोलन को लगा गहरा आघात: धीरेंद्र प्रताप
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट का निधन — उत्तराखंड आंदोलन को लगा गहरा आघात: धीरेंद्र प्रताप

rashtratimesnewspaper November 26, 2025 1 min read
1

उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं राज्य आंदोलन के प्रतीक पुरुष फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट के निधन पर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि दिवाकर भट्ट का जाना उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शक्तियों के लिए अपूर्णीय क्षति और एक बड़ा झटका है।
धीरेंद्र प्रताप ने स्पष्ट कहा—“दिवाकर भट्ट का नाम लिए बिना उत्तराखंड आंदोलन का इतिहास अधूरा माना जाएगा। वे अपने समय के बेजोड़, निर्भीक और संघर्षशील नेता थे, जिन्होंने राज्य निर्माण के उद्देश्य को हमेशा व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखा।”
उन्होंने कहा कि दिवाकर भट्ट ने लंबी भूख हड़ताल कर, राज्य के दूर-दराज़ अंचलों में पैदल और सड़क मार्ग से व्यापक दौरा कर, लोगों में राज्य निर्माण के प्रति चेतना जगाई। “उनका योगदान अविस्मरणीय है और उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता,” उन्होंने कहा। धीरेंद्र प्रताप ने राज्य सरकार से मांग की कि दिवाकर भट्ट की स्मृति में देहरादून और गैरसैंण में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए। उन्होंने बीमारी के दिनों में राज्य सरकार द्वारा उनकी उपेक्षा को “असहनीय और दुखद” कहा। इसी क्रम में उन्होंने मार्क्सवादी–लेनिनवादी पार्टी के नेता राजा बहुगुणा की अस्वस्थता के दौरान राज्य सरकार की बेरुखी को भी “निंदनीय और अपमानजनक” बताया। धीरेंद्र प्रताप ने कहा “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिवाकर भट्ट की अस्वस्थता के दिनों में बरती गई सरकारी उपेक्षा के लिए राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए।”

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: फलहोडी बड़ागांव टीकमगढ़ में निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजनमानवता और सेवा भाव का अद्भुत संगम
Next: जब ऑफिस के रिस्पेशन पर चार बार मेरे लिए आया फोन “मैं धर्मेंद्र बोल रहा हूं” पर कोई पहचान नहीं पाया सिक्योरिटी स्टाफ

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-04-26 at 16.36.03
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अखिला सेवक समाज काउंसिल ने ‘निष्काम सेवा’ पर आधारित राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की

rashtratimesnewspaper April 27, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-26 at 20.12.20
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, समाज को एकता और संस्कारों का संदेश

rashtratimesnewspaper April 27, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-26 at 23.12.39
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

खाकी के सम्मान में सुरमई शाम: संगीत और सम्मान ने बांधा दिलों का रिश्ता

rashtratimesnewspaper April 27, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

अखिला सेवक समाज काउंसिल ने ‘निष्काम सेवा’ पर आधारित राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की WhatsApp Image 2026-04-26 at 16.36.03 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अखिला सेवक समाज काउंसिल ने ‘निष्काम सेवा’ पर आधारित राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की

April 27, 2026 0
भगवान परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, समाज को एकता और संस्कारों का संदेश WhatsApp Image 2026-04-26 at 20.12.20 2
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, समाज को एकता और संस्कारों का संदेश

April 27, 2026 0
खाकी के सम्मान में सुरमई शाम: संगीत और सम्मान ने बांधा दिलों का रिश्ता WhatsApp Image 2026-04-26 at 23.12.39 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

खाकी के सम्मान में सुरमई शाम: संगीत और सम्मान ने बांधा दिलों का रिश्ता

April 27, 2026 0
नोएडा में आयोजित ASMITA कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं पारुल सिंह, समावेशी खेल संस्कृति पर दिया जोर WhatsApp Image 2026-04-25 at 17.52.06 (1) 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा में आयोजित ASMITA कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं पारुल सिंह, समावेशी खेल संस्कृति पर दिया जोर

April 25, 2026 0
दिल्ली में ECC संशोधन और MLFF लागू: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, निष्पक्ष टेंडरिंग जरूरी WhatsApp Image 2026-04-25 at 17.52.06 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में ECC संशोधन और MLFF लागू: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, निष्पक्ष टेंडरिंग जरूरी

April 25, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-04-26 at 16.36.03
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अखिला सेवक समाज काउंसिल ने ‘निष्काम सेवा’ पर आधारित राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की

rashtratimesnewspaper April 27, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-26 at 20.12.20
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, समाज को एकता और संस्कारों का संदेश

rashtratimesnewspaper April 27, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-26 at 23.12.39
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

खाकी के सम्मान में सुरमई शाम: संगीत और सम्मान ने बांधा दिलों का रिश्ता

rashtratimesnewspaper April 27, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-25 at 17.52.06 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा में आयोजित ASMITA कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं पारुल सिंह, समावेशी खेल संस्कृति पर दिया जोर

rashtratimesnewspaper April 25, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • अखिला सेवक समाज काउंसिल ने ‘निष्काम सेवा’ पर आधारित राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की
  • भगवान परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, समाज को एकता और संस्कारों का संदेश
  • खाकी के सम्मान में सुरमई शाम: संगीत और सम्मान ने बांधा दिलों का रिश्ता
  • नोएडा में आयोजित ASMITA कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं पारुल सिंह, समावेशी खेल संस्कृति पर दिया जोर
  • दिल्ली में ECC संशोधन और MLFF लागू: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, निष्पक्ष टेंडरिंग जरूरी

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.