Skip to content
February 22, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • December
  • 2
  • मनोरंजन
  • फिल्म रिव्यू : गुस्ताख इश्क
  • मनोरंजन

फिल्म रिव्यू : गुस्ताख इश्क

rashtratimesnewspaper December 2, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-11-30 at 00.11.23_5a19f794

फिल्म समीक्षक —सुनील पाराशर

निर्देशक विभु पुरी की फिल्म गुस्ताख इश्क पुरानी दिल्ली की महक, उर्दू की नज़ाकत और मानवीय रिश्तों की कोमलता को बड़े पर्दे पर खूबसूरती से उकेरती है। फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का दमदार अभिनय है, जो अपने किरदार में अद्भुत गहराई भर देते हैं। भले ही फिल्म के कलाकारों में दर्शकों को थिएटर तक खींचने वाला स्टार-अपील न दिखे, लेकिन सभी ने अपनी परफॉर्मेंस से कहानी को यादगार बना दिया है।


फिल्म एक गुमनाम लेकिन बेहतरीन शायर अज़ीज़ (नसीरुद्दीन शाह) की कहानी कहती है, जो दुनिया से अलग-थलग रहकर अपनी शायरी में खोया रहता है। प्रेस चलाने की जद्दोजहद में लगे नवाबुद्दीन (विजय वर्मा) उनके शागिर्द बनने का बहाना करते हैं ताकि अज़ीज़ के अशआर छापकर अपनी प्रेस को नया जीवन दे सकें। अज़ीज़ की बेटी मिनी (फातिमा सना शेख) से नवाबुद्दीन को प्यार हो जाता है और यहीं से कहानी भावनात्मक मोड़ लेने लगती है। रहस्य सामने आते ही रिश्तों की परतें खुलती हैं और फिल्म एक संवेदनशील अंजाम की ओर बढ़ती है। फिल्म का दूसरा भाग और क्लाइमेक्स विशेष रूप से प्रभावशाली हैं।


नसीरुद्दीन शाह हमेशा की तरह अपने अभिनय से स्क्रीन पर जादू बिखेरते हैं। विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और शारिब हाशमी अपने किरदारों में पूरी शिद्दत से उतरते हैं। चारों कलाकार अपने अभिनय से साबित करते हैं कि अच्छी परफॉर्मेंस स्टारडम से कहीं बड़ी होती हैI 90 के दशक का दौर फिल्म के सेट डिज़ाइन और छायांकन के माध्यम से जीवंत हो उठता है।हितेश सोनिक का बैकग्राउंड स्कोर दिल को छू जाता है।


विशाल भारद्वाज का संगीत और गुलज़ार की पंक्तियाँ फिल्म को एक आत्मीय स्पर्श देती हैं।फिल्म की शूटिंग अमृतसर, दिल्ली और एनसीआर के खूबसूरत हिस्सों में की गई है। फैशन डिज़ाइनर से निर्माता बने मनीष मल्होत्रा के लिए यह एक मजबूत और संवेदनशील प्रस्तुति है। गुस्ताख इश्क एक नॉस्टैल्जिक, खूबसूरत और भावना से भरी फिल्म है। इसकी रफ्तार भले ही धीमी हो, लेकिन इसका असर गहरा है। अच्छी कहानी, उर्दू की मिठास और सधी हुई एक्टिंग के चाहने वालों के लिए यह फिल्म एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव है।

रेटिंग: ★★★★☆ (4/5)

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 48, नई दिल्ली, 30 नवम्बर से 06 दिसम्बर 2025
Next: जयपुर के मशहूर क्लारनेट वादक उस्ताद अब्दुल अज़ीज़ का निधन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-07 at 10.01.28 PM (2)
1 min read
  • मनोरंजन

“ओ मेहबूबा… ओ मेहबूबा…” से गूंज उठा श्री बालाजी कैलाश ओल्ड एज होम,डॉ. एर. रोटेरियन राजेंद्र जैना ने संगीत से भर दी खुशियों की शाम

rashtratimesnewspaper February 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-01-12 at 1.04.34 PM
1 min read
  • मनोरंजन

सुरमई शाम में गूंजे सदाबहार गीत, ‘द लीजेंड हीरो’ धर्मेंद्र को नम आँखों से श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper January 12, 2026 0
WhatsApp Image 2025-12-30 at 12.19.21 AM
1 min read
  • मनोरंजन

राजेश खन्ना की 83वीं जयंती पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाई गई

rashtratimesnewspaper December 30, 2025 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

February 21, 2026 0
डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

February 17, 2026 0
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

February 17, 2026 0
जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.34.36 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

February 16, 2026 0
“कहानियाँ उत्तराखंड की” अवार्ड सेरेमनी का आयोजन WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.25.48 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

“कहानियाँ उत्तराखंड की” अवार्ड सेरेमनी का आयोजन

February 16, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

rashtratimesnewspaper February 21, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.34.36 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

rashtratimesnewspaper February 16, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026
  • डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान
  • जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग
  • “कहानियाँ उत्तराखंड की” अवार्ड सेरेमनी का आयोजन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.