Skip to content
October 21, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • December
  • 2
  • खेल
  • 11वें यमुना ट्राफी-2026 का शानदार आगाज़, डीडीए एकादश ने दानिक्स एकादश को 9 विकेट से दी मात
  • खेल

11वें यमुना ट्राफी-2026 का शानदार आगाज़, डीडीए एकादश ने दानिक्स एकादश को 9 विकेट से दी मात

rashtratimesnewspaper December 2, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-12-02 at 15.09.56_89f653ab

नई दिल्ली। राजधानी में स्वच्छ पर्यावरण और यमुना संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन मीडिया वैलफेयर एसोसिएशन के प्रमुख राजीव निशाना तथा अमावस्या फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 11वीं यमुना ट्राफी का भव्य शुभारंभ सीडब्ल्यूजी ग्राउंड, अक्षरधाम, दिल्ली में हुआ। उद्घाटन मैच में डीडीए एकादश ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दानिक्स एकादश को 9 विकेट से हराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अरुण त्यागी (न्यायिक सदस्य, एनजीटी) ने टॉस उछालकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के प्रिंसिपल कमिश्नर चित्तरंजन दास भी उपस्थित रहे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दानिक्स एकादश 17.3 ओवर में 9 विकेट पर 93 रन ही बना सकी। जवाब में डीडीए एकादश ने केवल 11 ओवर में 1 विकेट खोकर 94 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

डीडीए की ओर से पंकज ठाकुर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 51 नाबाद रन बनाए, जबकि विनोद कुमार ने 17 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में पुष्पेंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं योगेश त्यागी ने 2.3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

यमुना ट्राफी का यह 11वां संस्करण पर्यावरण जागरूकता के साथ-साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: श्याम सुन्दर लाल का निधन — संसद भवन में लगी बाबा साहेब की प्रतिमा के संघर्षशील वाहक नहीं रहे
Next: बजट 2026 से पहले क्रिप्टो नीति में बदलाव की मांग तेज उच्च टैक्स और 1% TDS से निवेशकों में हतोत्साह

संबंधित कहानियां

pexels-photo-34152396-2
1 min read
  • खेल

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: जालंधर-मोहाली के मैच देखने को मुफ्त प्रवेश

PULKIT CHATURVEDI October 20, 2026 0
pexels-photo-37936169-2
1 min read
  • खेल

भारतीय घुड़सवारी महासंघ पर FEI का निलंबन, 1 दिसंबर से लागू

PULKIT CHATURVEDI October 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.49.45
1 min read
  • खेल

सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम pexels-photo-4883682 1
  • बिज़नेस

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम

October 21, 2026 0
तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद pexels-photo-15174909 2
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

October 21, 2026 0
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग pexels-photo-29982340 3
  • राजनीति

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग

October 21, 2026 0
एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों 1792484526471-433126-1 4
  • बिज़नेस

एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों

October 20, 2026 0
10 वर्षीय इरा आदित्य राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड 1792484406016-433111 5
  • राजनीति

10 वर्षीय इरा आदित्य राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड

October 20, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-4883682
1 min read
  • बिज़नेस

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-15174909
1 min read
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-29982340
1 min read
  • राजनीति

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
1792484526471-433126-1
1 min read
  • बिज़नेस

एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों

PULKIT CHATURVEDI October 20, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम
  • तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग
  • एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों
  • 10 वर्षीय इरा आदित्य राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.