Skip to content
March 7, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • December
  • 30
  • राजनीति
  • अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का सातवां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का सातवां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न

rashtratimesnewspaper December 30, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-12-30 at 4.08.21 PM

प्रदेशभर से सैकड़ों की संख्या में जुड़े कार्यकर्ता

अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई प्रदेश में तेजी से अपना कुनबा बढ़ा रही है। इसी क्रम में रविवार को सातवां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। सत्र में यूपी व एमपी के वरिष्ठ और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए, जहां पिछड़ा वर्ग मूल्यांकन एवं आरक्षण विषय पर गहन चर्चा के माध्यम से आरक्षण से जुड़ी चुनौतियों और सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला गया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व व राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी श्री आर बी सिंह पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र में प्रदेश के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सत्र का संचालन राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम ने किया, वहीं कॉर्डिनेटर के रूप में कार्यालय सचिव रोहित चंदेल भी मौजूद रहे।
सत्र में विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग वित्त निगम के सदस्य श्री ओ. पी. कटियार , उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री श्रीमती रेखा पटेल , तथा राष्ट्रीय सलाहकार एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) श्री राजेंद्र पाल ने भाग लिया। साथ ही प्रशिक्षकों में राष्ट्रीय सचिव श्री सूर्यभान सिंह, श्री कालका प्रसाद, आईटी सेल प्रभारी श्री विनोद गंगवार , महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला कुशवाहा , पूर्व ज्यूरी मेंबर (पिछड़ा वर्ग मंत्रालय, मध्य प्रदेश) श्री मोहन नरवरिया, राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ अखिलेश पटेल तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (युवा मंच) श्री मान सिंह बिसेन ने ओबीसी के इतिहास व उत्थान पर प्रकाश डाला एवं भविष्य की नीतियों को लेकर ध्यान आकर्षित किया।


इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, “आज का प्रशिक्षण सत्र पिछड़े वर्ग के अधिकारों, उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान तथा आरक्षण नीतियों पर जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने वर्षों से निरंतर संघर्ष करके पिछड़ों के लिए आरक्षण के दायरे को विस्तृत किया है। उन्होंने नीट में आरक्षण और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने का काम करने के साथ-साथ भारत सरकार से ओबीसी के लिए अलग मंत्रालय बनाने की मांग भी की है। हमारी नेता द्वारा ओबीसी के लिए केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और सैनिक स्कूलों में आरक्षण लागू करवाना भी इसी कड़ी का परिणाम है, जिससे पिछड़े वर्ग के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक पहुंच मिली है। यही नहीं, उन्होंने आरक्षण नीतियों में पारदर्शिता और सशक्त क्रियान्वयन के लिए लगातार आवाज उठाई है। हमारे कार्यकर्ता इसी सीख को जमीनी स्तर पर लागू कर समाज में वास्तविक सामाजिक न्याय की भावना को आगे बढ़ाएंगे।” इस दौरान राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम ने ओबीसी आरक्षण को संवैधानिक अधिकार बताते हुए 14% से बढ़ाकर 27% करने की मांग रखी।
कार्यक्रम के दौरान पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण नीतियों, उनके ऐतिहासिक महत्व और वर्तमान चुनौतियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित प्रशिक्षकों व अतिथियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जन मानस के बीच आरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक न्याय संगठनों के साथ समन्वय अधिक मजबूत करने की बात कही।
गौरतलब है कि अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इस तरह के सतत प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की पैरवी और सामाजिक न्याय का समीकरण मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राजेश खन्ना की 83वीं जयंती पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाई गई
Next: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड संग होगी सगाई, वाड्रा परिवार में जल्द बजेंगी शहनाइयां

संबंधित कहानियां

adhaar
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आ गया नया आधार वर्ष; 2022-23 बना अर्थव्यवस्था का नया आईना

rashtratimesnewspaper March 5, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-05 at 9.49.00 AM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ढेंकनाल में 100 आदिवासी परिवारों को मिले पक्के घर

rashtratimesnewspaper March 5, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-04 at 2.16.11 PM
1 min read
  • राष्ट्रीय

स्व. श्रीमती कमल चतुर्वेदी की जयंती पर भावपूर्ण काव्य गोष्ठी

rashtratimesnewspaper March 4, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

सैनी एन्क्लेव पार्क में रंगों और उत्साह के साथ मना भव्य होली उत्सव WhatsApp Image 2026-03-05 at 6.23.17 PM 1
  • धार्मिक
  • मनोरंजन

सैनी एन्क्लेव पार्क में रंगों और उत्साह के साथ मना भव्य होली उत्सव

March 6, 2026 0
टैगोर थिएटर में गूंजा सामाजिक चेतना का स्वर, “OUT OF FRAME” ने दर्शकों को किया भावुक WhatsApp Image 2026-03-05 at 3.38.57 PM 2
  • मनोरंजन

टैगोर थिएटर में गूंजा सामाजिक चेतना का स्वर, “OUT OF FRAME” ने दर्शकों को किया भावुक

March 6, 2026 0
आ गया नया आधार वर्ष; 2022-23 बना अर्थव्यवस्था का नया आईना adhaar 3
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आ गया नया आधार वर्ष; 2022-23 बना अर्थव्यवस्था का नया आईना

March 5, 2026 0
ढेंकनाल में 100 आदिवासी परिवारों को मिले पक्के घर WhatsApp Image 2026-03-05 at 9.49.00 AM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ढेंकनाल में 100 आदिवासी परिवारों को मिले पक्के घर

March 5, 2026 0
स्व. श्रीमती कमल चतुर्वेदी की जयंती पर भावपूर्ण काव्य गोष्ठी WhatsApp Image 2026-03-04 at 2.16.11 PM 5
  • राष्ट्रीय

स्व. श्रीमती कमल चतुर्वेदी की जयंती पर भावपूर्ण काव्य गोष्ठी

March 4, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-03-05 at 6.23.17 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • मनोरंजन

सैनी एन्क्लेव पार्क में रंगों और उत्साह के साथ मना भव्य होली उत्सव

rashtratimesnewspaper March 6, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-05 at 3.38.57 PM
1 min read
  • मनोरंजन

टैगोर थिएटर में गूंजा सामाजिक चेतना का स्वर, “OUT OF FRAME” ने दर्शकों को किया भावुक

rashtratimesnewspaper March 6, 2026 0
adhaar
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आ गया नया आधार वर्ष; 2022-23 बना अर्थव्यवस्था का नया आईना

rashtratimesnewspaper March 5, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-05 at 9.49.00 AM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ढेंकनाल में 100 आदिवासी परिवारों को मिले पक्के घर

rashtratimesnewspaper March 5, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • सैनी एन्क्लेव पार्क में रंगों और उत्साह के साथ मना भव्य होली उत्सव
  • टैगोर थिएटर में गूंजा सामाजिक चेतना का स्वर, “OUT OF FRAME” ने दर्शकों को किया भावुक
  • आ गया नया आधार वर्ष; 2022-23 बना अर्थव्यवस्था का नया आईना
  • ढेंकनाल में 100 आदिवासी परिवारों को मिले पक्के घर
  • स्व. श्रीमती कमल चतुर्वेदी की जयंती पर भावपूर्ण काव्य गोष्ठी

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.