Skip to content
April 20, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • December
  • 30
  • राजनीति
  • प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड संग होगी सगाई, वाड्रा परिवार में जल्द बजेंगी शहनाइयां
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड संग होगी सगाई, वाड्रा परिवार में जल्द बजेंगी शहनाइयां

rashtratimesnewspaper December 30, 2025 1 min read
lDmgmk8BMjwcBm__100106_news

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के घर जल्द ही एक मांगलिक उत्सव की रौनक देखने को मिलेगी। चर्चा है कि उनके बेटे रेहान वाड्रा जल्द ही अपनी लंबे समय की मित्र अवीवा बेग के साथ सगाई के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी औपचारिक मंजूरी दे दी है और विवाह की दिशा में यह पहला कदम उठाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि रेहान वाड्रा और अवीवा बेग पिछले सात वर्षों से एक-दूसरे के मित्र हैं। हाल ही में रेहान ने अवीवा को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। अवीवा बेग का परिवार देश की राजधानी दिल्ली का ही रहने वाला है। हालांकि अभी तक सगाई की किसी निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही एक निजी समारोह में दोनों अंगूठियों का आदान-प्रदान करेंगे। वाड्रा परिवार के चश्मचराग रेहान फिलहाल सक्रिय राजनीति की चकाचौंध से दूर अपनी एक अलग पहचान बनाने में जुटे हैं। 29 अगस्त 2000 को जन्मे 24 वर्षीय रेहान ने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली और देहरादून से पूरी करने के बाद लंदन की प्रतिष्ठित एसओएएस यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद रेहान की रुचि कला और सृजनात्मकता के क्षेत्र में अधिक रही है। वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं, हालांकि कुछ महत्वपूर्ण राजनीतिक दौरों पर उन्हें अपनी मां प्रियंका गांधी के साथ देखा गया है। पेशेवर तौर पर रेहान एक स्थापित विजुअल और इंस्टॉलेशन आर्टिस्ट हैं। उन्हें बचपन से ही फोटोग्राफी, विशेषकर वाइल्डलाइफ और नेचर फोटोग्राफी का बेहद शौक रहा है। रेहान अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कई प्रदर्शनियों के माध्यम से कर चुके हैं। उनकी पहली सोलो एग्जीबिशन डार्क परसेप्शन को काफी सराहना मिली थी। इसके अलावा कोलकाता में आयोजित द इंडिया स्टोरी में भी उनकी कला को प्रदर्शित किया जा चुका है। दिसंबर 2022 में उनकी दूसरी बड़ी प्रदर्शनी आयोजित हुई थी, जिसने कला जगत का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया था। अब जब दोनों परिवारों ने इस रिश्ते पर अपनी मुहर लगा दी है, तो उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में गांधी-वाड्रा परिवार में वैवाहिक आयोजनों की हलचल तेज होगी। रेहान और अवीवा की सगाई की खबरों ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता पैदा कर दी है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का सातवां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न
Next: अलविदा खालिदा… बांग्लादेश की पूर्व पीएम ने ली अंतिम सांस

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-04-19 at 12.43.53
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जयंती पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल

rashtratimesnewspaper April 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-19 at 00.25.55
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दुनिया फाउंडेशन का ‘मीडिया फॉर यूनिटी अवार्ड 2026’ भव्य समारोह में विवेक शुक्ला सम्मानित

rashtratimesnewspaper April 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-18 at 23.01.14
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जयंती पर डॉ. कपिल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

rashtratimesnewspaper April 20, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

भगवान परशुराम जयंती पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल WhatsApp Image 2026-04-19 at 12.43.53 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जयंती पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल

April 20, 2026 0
नई दुनिया फाउंडेशन का ‘मीडिया फॉर यूनिटी अवार्ड 2026’ भव्य समारोह में विवेक शुक्ला सम्मानित WhatsApp Image 2026-04-19 at 00.25.55 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दुनिया फाउंडेशन का ‘मीडिया फॉर यूनिटी अवार्ड 2026’ भव्य समारोह में विवेक शुक्ला सम्मानित

April 20, 2026 0
भगवान परशुराम जयंती पर डॉ. कपिल शर्मा ने दी शुभकामनाएं WhatsApp Image 2026-04-18 at 23.01.14 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जयंती पर डॉ. कपिल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

April 20, 2026 0
राहुल शर्मा बने “नेचुरल फार्मिंग आइकन”, क्रॉप आइकन अवॉर्ड्स 2026 में 5एस फार्म को मिली राष्ट्रीय पहचान WhatsApp Image 2026-04-18 at 20.13.22 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल शर्मा बने “नेचुरल फार्मिंग आइकन”, क्रॉप आइकन अवॉर्ड्स 2026 में 5एस फार्म को मिली राष्ट्रीय पहचान

April 20, 2026 0
अक्षय तृतीया पर शुभकामनाओं का संदेश WhatsApp Image 2026-04-19 at 14.32.13 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अक्षय तृतीया पर शुभकामनाओं का संदेश

April 20, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-04-19 at 12.43.53
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जयंती पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल

rashtratimesnewspaper April 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-19 at 00.25.55
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दुनिया फाउंडेशन का ‘मीडिया फॉर यूनिटी अवार्ड 2026’ भव्य समारोह में विवेक शुक्ला सम्मानित

rashtratimesnewspaper April 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-18 at 23.01.14
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जयंती पर डॉ. कपिल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

rashtratimesnewspaper April 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-18 at 20.13.22
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल शर्मा बने “नेचुरल फार्मिंग आइकन”, क्रॉप आइकन अवॉर्ड्स 2026 में 5एस फार्म को मिली राष्ट्रीय पहचान

rashtratimesnewspaper April 20, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • भगवान परशुराम जयंती पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल
  • नई दुनिया फाउंडेशन का ‘मीडिया फॉर यूनिटी अवार्ड 2026’ भव्य समारोह में विवेक शुक्ला सम्मानित
  • भगवान परशुराम जयंती पर डॉ. कपिल शर्मा ने दी शुभकामनाएं
  • राहुल शर्मा बने “नेचुरल फार्मिंग आइकन”, क्रॉप आइकन अवॉर्ड्स 2026 में 5एस फार्म को मिली राष्ट्रीय पहचान
  • अक्षय तृतीया पर शुभकामनाओं का संदेश

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.