Skip to content
February 15, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • December
  • 31
  • राजनीति
  • उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया ‘नामामी गौ मात्रम फाउंडेशन’ के 2026 कैलेंडर का विमोचन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया ‘नामामी गौ मात्रम फाउंडेशन’ के 2026 कैलेंडर का विमोचन

rashtratimesnewspaper December 31, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-12-30 at 5.21.53 PM

देशी गाय–बैल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक आजीविका को मिला नया संबल

उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) तथा राज्य के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री श्री धन सिंह रावत ने आज जयपुर स्थित नामामी गौ मात्रम फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित 2026 के विशेष कैलेंडर का विमोचन किया। यह कैलेंडर देशी गायों और बैलों के संरक्षण, प्रशिक्षण, उपयोगिता तथा उनके माध्यम से सतत ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से तैयार किया गया है।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल को मिलेट (श्रीअन्न) आधारित पारंपरिक पेयों एवं आहार की महत्ता से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि मिलेट न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं, बल्कि यह मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, भू-जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मिलेट आधारित जीवनशैली को भविष्य के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के दौरान ‘बैलोदय गुरुकुल’ पहल की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई, जो देशी बैलों के प्रशिक्षण, संरक्षण और उनकी उपयोगिता को पुनर्जीवित करने का अभिनव प्रयास है। बताया गया कि उत्कर्षिणी बहुउद्देशीय सहकारी समिति, हरिद्वार द्वारा गुरुकुल से प्रशिक्षित बैलों की खरीद की गई है तथा शीघ्र ही हरिद्वार में बैल-चालित पारंपरिक घानी की स्थापना की जाएगी
राज्यपाल को ‘बैल बचाओ अभियान’ तथा महाकुंभ के दौरान किए गए संरक्षणात्मक प्रयासों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान बैल-चालित घानी एवं चक्की के माध्यम से परंपरागत, स्वदेशी और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के समापन पर माननीय राज्यपाल ने देशी गाय और बैलों पर आधारित इस प्रेरणादायक कैलेंडर के निर्माण से जुड़ी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा, प्रकृति-संरक्षण और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त संदेश है। उनके उत्साहवर्धक शब्द और आशीर्वाद निश्चित रूप से गौवंश संरक्षण, बैल आधारित आजीविका, पारंपरिक ज्ञान ch सतत ग्रामीण विकास के प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: अपनी भारी-भरकम कद-काठी के लिए मशहूर हुए भारतीय राजनेता
Next: प्रयास संस्था ने ‘विकसित भारत 2047’ में शिक्षा, कौशल और सतत आजीविका पर गोष्ठी का किया आयोजन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-12 at 6.59.32 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन

rashtratimesnewspaper February 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.22 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल

rashtratimesnewspaper February 12, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.51 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत

rashtratimesnewspaper February 12, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 07, नई दिल्ली, 15 से 21 फरवरी 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 07, नई दिल्ली, 15 से 21 फरवरी 2026

February 14, 2026 0
भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश WhatsApp Image 2026-02-12 at 9.01.01 PM 2
  • बिज़नेस

भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश

February 13, 2026 0
कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन WhatsApp Image 2026-02-12 at 6.59.32 PM 3
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन

February 13, 2026 0
व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.22 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल

February 12, 2026 0
शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.51 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत

February 12, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 07, नई दिल्ली, 15 से 21 फरवरी 2026

rashtratimesnewspaper February 14, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-12 at 9.01.01 PM
1 min read
  • बिज़नेस

भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश

rashtratimesnewspaper February 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-12 at 6.59.32 PM
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन

rashtratimesnewspaper February 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.22 PM
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल

rashtratimesnewspaper February 12, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 07, नई दिल्ली, 15 से 21 फरवरी 2026
  • भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश
  • कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन
  • व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल
  • शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.