Skip to content
August 1, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • January
  • 5
  • राजनीति
  • प्रवासी उत्तराखण्डियों ने की धामी के इस्तीफे और अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रवासी उत्तराखण्डियों ने की धामी के इस्तीफे और अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

rashtratimesnewspaper January 5, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-01-04 at 8.18.28 PM

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को प्रवासी उत्तराखण्डियों ने जंतर-मंतर पर जोरदार धरना-प्रदर्शन कर अंकिता भंडारी हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को बचाने का आरोप लगाते हुए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तत्काल इस्तीफे की मांग की।
धरने में शामिल विभिन्न प्रवासी संगठनों ने एक स्वर में कहा कि अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच तभी संभव है जब इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए, वह भी सर्वोच्च न्यायालय के किसी सिटिंग जज की निगरानी में। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है।
जंतर-मंतर पर आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के प्रवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। धरने के उपरांत भू-कानून संयुक्त संघर्ष समिति के एक शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच की मांग की।


इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरेन्द्र प्रताप ने केंद्र और राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दस दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरा उत्तराखण्ड दिल्ली की सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अंकिता हत्याकांड को लेकर जनआंदोलनों को और व्यापक तथा मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सभी विपक्षी दल एकजुट हैं और सीबीआई जांच की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा।
जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष अदिति मिश्र ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की मानसिकता महिलाओं के प्रति नफरत और असंवेदनशीलता से भरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल अंकिता की नहीं, बल्कि हर बेटी की सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई है, जिसे मिलकर लड़ना होगा।


प्रसिद्ध समाजसेवी और बलात्कार-विरोधी कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कहा कि वे बेटियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई लगातार जारी रखेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखण्ड सरकार इस अपराध में केवल मौन नहीं, बल्कि लिप्त है। भयाना ने कहा कि यदि असली अपराधी और वीआईपी का नाम पूरी तरह सामने आ गया, तो केंद्र और राज्य—दोनों सरकारें गिर जाएंगी।
समाजसेवी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिपाल रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री की भूमिका परोक्ष नहीं बल्कि प्रत्यक्ष रही है। राज्य के मुखिया होने के नाते वे जवाबदेह हैं और उन्हें यह बताना चाहिए कि अब तक उन्होंने अंकिता को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाए हैं।


रावत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वीआईपी समेत सभी अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि सीबीआई जांच हो, लेकिन वह सर्वोच्च न्यायालय के किसी सिटिंग जज की देखरेख में ही होनी चाहिए।
उन्होंने मांग की कि दुष्यंत गौतम को तत्काल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संगीन आपराधिक धाराओं में मुकदमा चलाया जाए। रावत ने सवाल उठाया कि जब वीआईपी का नाम उजागर हो चुका है, तो सरकार गवाहों से सबूत लाने की बात क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत जांच एजेंसियों का काम सरकार और पुलिस का होता है, न कि आम नागरिकों का।
धरने के अंत में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के लिए समिति का किया गठन, अजय माकन संभालेंगे कमान
Next: विद्यालयों में स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनगाथा सुनाई जाए – डॉ. ललित नारायण मिश्र

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 19.24.13
1 min read
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40 1
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

July 30, 2026 0
बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

July 30, 2026 0
नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

July 30, 2026 0
गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब WhatsApp Image 2026-07-30 at 07.52.02 (2) 4
  • धार्मिक

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

July 30, 2026 0
संकल्प, विश्वास, श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा WhatsApp Image 2026-07-29 at 23.24.54 5
  • धार्मिक

संकल्प, विश्वास, श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

July 30, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40
1 min read
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-30 at 07.52.02 (2)
1 min read
  • धार्मिक

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया
  • बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य
  • नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद
  • गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
  • संकल्प, विश्वास, श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.