Skip to content
February 22, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • January
  • 6
  • राजनीति
  • जल देवता से जल संकट तक : भारत का पानी युद्ध और अगली पीढ़ी के लिए चेतावनी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जल देवता से जल संकट तक : भारत का पानी युद्ध और अगली पीढ़ी के लिए चेतावनी

rashtratimesnewspaper January 6, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-01-06 at 6.51.53 PM

— संजय राणा

भारत की सभ्यता जल से जन्मी है। नदियाँ यहाँ केवल जलधाराएँ नहीं, बल्कि संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार रही हैं। “जल ही जीवन है” भारतीय दर्शन का मूल रहा है, किंतु आज वही भारत ऐसे दौर में खड़ा है जहाँ पानी पूजा का विषय नहीं, बल्कि संघर्ष और व्यापार का साधन बन चुका है। यह स्थिति अचानक नहीं आई, बल्कि वर्षों की उपेक्षा, अदूरदर्शी नीतियों और सामाजिक उदासीनता का परिणाम है। देश की नदियाँ दूषित हो चुकी हैं, हिमालय के ग्लेशियर तेज़ी से पिघल रहे हैं और भूमिगत जल ज़हरीला होता जा रहा है।
आज भारत में बोतलबंद पानी, आरओ फ़िल्टर और निजी जल आपूर्ति का बाज़ार लगभग पाँच लाख करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है। यह किसी उपलब्धि का नहीं, बल्कि इस सच्चाई का संकेत है कि स्वच्छ और सुरक्षित पानी अब सहज उपलब्ध नहीं रहा। पानी धीरे-धीरे नागरिक अधिकार नहीं, बल्कि खरीदी जाने वाली वस्तु बनता जा रहा है। जल संकट का सबसे भयावह रूप दूषित पानी है। असुरक्षित जल, खराब स्वच्छता और प्रदूषण के कारण हर वर्ष चार से पाँच लाख लोगों की मृत्यु होती है। डायरिया, टाइफाइड, हैजा और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियाँ आज भी करोड़ों भारतीयों, विशेषकर बच्चों और गरीब वर्ग को प्रभावित कर रही हैं। यह केवल स्वास्थ्य व्यवस्था की नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जल प्रबंधन की गंभीर विफलता है।
अक्सर जल संकट को भविष्य की समस्या मानकर टाल दिया जाता है, जबकि यह आज का यथार्थ बन चुका है। देश के कई शहरों में भूजल स्तर खतरनाक रूप से गिर चुका है, हज़ारों गाँवों में हैंडपंप और कुएँ सूख गए हैं और नदियाँ सीवेज व औद्योगिक कचरे का नाला बनती जा रही हैं। जल संकट अब केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं, बल्कि कृषि, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और सामाजिक स्थिरता से सीधा जुड़ा प्रश्न है।
सबसे चिंताजनक यह है कि जल संकट आज भी नीति निर्धारकों की प्राथमिकताओं में ‘घंटा प्रश्न’ बना हुआ है। विकास की परिभाषा सड़कों, इमारतों और आँकड़ों तक सीमित कर दी गई है, जबकि जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल संरचनाएँ और सामुदायिक भागीदारी उपेक्षित हैं। नदियों की सफ़ाई राजनीतिक नारों तक सिमट गई है और योजनाएँ काग़ज़ों में दम तोड़ रही हैं।
यह प्रश्न केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि नैतिक भी है कि हम अगली पीढ़ी को क्या सौंप कर जा रहे हैं—सूखी नदियाँ, ज़हरीला भूजल, महँगा बोतलबंद पानी और जल के लिए संघर्ष? आज का बच्चा पानी को नदी या कुएँ से नहीं, बल्कि प्लास्टिक की बोतल से पहचान रहा है, जो हमारी संस्कृति के क्षरण का संकेत है।
अभी भी समय है। यदि जल को सार्वजनिक अधिकार के रूप में स्वीकार किया जाए, जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन को प्राथमिकता मिले, वर्षा जल संचयन को जन आंदोलन बनाया जाए, जल शिक्षा को व्यवहार में उतारा जाए और प्रत्येक विकास योजना में जल प्रभाव मूल्यांकन अनिवार्य किया जाए, तो संकट को रोका जा सकता है। जल देवता से जल संकट तक की यह यात्रा भारत के लिए चेतावनी है। यदि अब भी पानी को नज़रअंदाज़ किया गया, तो यह आने वाले समय में देश के अस्तित्व का सबसे बड़ा संकट बन जाएगा। इतिहास हमसे पूछेगा—जब पानी था, तो आपने उसे बचाया क्यों नहीं? अब भी समय है कि पानी को फिर से देवता बनाया जाए—नीति में, व्यवहार में और जीवन में।
(लेखक ख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद हैं।)

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: लक्ष्मी नगर विधायक एवं दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री अभय वर्मा जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Next: बापू अमर हैं और अमर रहेंगे — रघु ठाकुर

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.34.36 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

rashtratimesnewspaper February 16, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

February 21, 2026 0
डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

February 17, 2026 0
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

February 17, 2026 0
जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.34.36 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

February 16, 2026 0
“कहानियाँ उत्तराखंड की” अवार्ड सेरेमनी का आयोजन WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.25.48 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

“कहानियाँ उत्तराखंड की” अवार्ड सेरेमनी का आयोजन

February 16, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

rashtratimesnewspaper February 21, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.51.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.31.06 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान

rashtratimesnewspaper February 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-16 at 3.34.36 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग

rashtratimesnewspaper February 16, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026
  • डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन में फिर गूंजा भरोसे का नाम: अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता – आदेश चौहान
  • जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग
  • “कहानियाँ उत्तराखंड की” अवार्ड सेरेमनी का आयोजन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.