Skip to content
March 17, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • January
  • 15
  • राजनीति
  • भारत में बच्चों की सुरक्षा के लिए दुनिया का पहला एआई आधारित टूल ‘रक्षा’ लॉन्च
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारत में बच्चों की सुरक्षा के लिए दुनिया का पहला एआई आधारित टूल ‘रक्षा’ लॉन्च

rashtratimesnewspaper January 15, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-01-13 at 7.33.02 PM

भारत ने बच्चों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम की वैश्विक लड़ाई में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संचालित अपनी तरह का पहला प्रौद्योगिकी-सक्षम टूल ‘रक्षा’ लॉन्च किया है। यह टूल बच्चों की ट्रैफिकिंग, बाल विवाह तथा बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री (सी-सीम) की रोकथाम के लिए विकसित किया गया है।
‘रक्षा’ को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने ‘प्रॉस्पेरिटी फ्यूचर्स: चाइल्ड सेफ्टी टेक समिट’ में लॉन्च किया। यह सम्मेलन इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (16–20 फरवरी) का आधिकारिक प्री-समिट कार्यक्रम था, जिसे जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) ने इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया।
‘रक्षा’ देशभर के बच्चों से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण कर एआई कीक उपयोग से संवेदनशील क्षेत्रों का रीयल-टाइम मानचित्रण, जोखिमग्रस्त बच्चों व समुदायों की पहचान, ट्रैफिकिंग नेटवर्क की निगरानी, स्रोत-गंतव्य ट्रैकिंग तथा शोषण के उभरते रुझानों की पहचान करता है।


डिजिटल माध्यम से सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा,
“प्रौद्योगिकी का वास्तविक मूल्यांकन समाज के सबसे संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा में निहित है। ‘रक्षा’ बच्चों के लिए सुरक्षित, समावेशी और सशक्त डिजिटल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।”
जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु ने कहा कि ‘रक्षा’ तकनीक के माध्यम से दुनिया का सबसे समग्र बाल संरक्षण पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में भारत के नेतृत्व को दर्शाता है। यह प्लेटफॉर्म डेटा को ठोस कार्रवाई में बदलते हुए रोकथाम, पहचान और न्याय तक पहुंच को मजबूत करता है।
सांसद लावू श्रीकृष्ण देवरायलु ने कहा कि एआई अब केवल प्रतिक्रिया नहीं बल्कि पूर्वानुमान आधारित रोकथाम का माध्यम बन चुका है, जिससे बच्चों के खिलाफ अपराधों को समय रहते रोका जा सकता है।


‘रक्षा’ तीन प्रमुख टूल्स पर आधारित है—
बाल विवाह की रोकथाम के लिए आर्थिक असुरक्षा कम करना
ट्रैफिकिंग जैसे संगठित अपराधों की पहचान व निगरानी
डिजिटल बाल संरक्षण, जिसमें सी-सीम से जुड़े ऑनलाइन हीट जोन और आईपी ट्रैकिंग शामिल है
दिनभर चले इस शिखर सम्मेलन में नीति, तकनीक, कानून प्रवर्तन, शिक्षा और नागरिक समाज से जुड़े विशेषज्ञों ने एआई की भूमिका, डिजिटल जोखिम, अधिकारों और जिम्मेदारियों पर व्यापक विमर्श किया।
नीति आयोग के सहयोग से जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन ने वर्ष 2025 में 20 लाख से अधिक संवेदनशील परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा, 1.98 लाख बाल विवाह रोके और 55,000 से अधिक बच्चों को ट्रैफिकिंग व शोषण से मुक्त कराया। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय में जेआरसी की भूमिका से बाल यौन शोषण सामग्री को अपराध घोषित किया गया।
भारत सरकार द्वारा आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 ग्लोबल साउथ में अपनी तरह का पहला आयोजन है, जिसमें एआई के भविष्य और वैश्विक नेतृत्व में भारत की भूमिका पर चर्चा होगी।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
जितेंद्र परमार, 8595950825

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: इंडिया कनाडा ऑर्गेनाइजेशन के सौजन्य से मॉन्ट्रियल में नववर्ष पूजा एवं विशाल लंगर का भव्य आयोजन
Next: ग्राहकों को मिलेगा गारंटीड बचत और जीवन सुरक्षा का भरोसा

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.39.41 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दिल्ली में ‘राइज़ इंडिया लीडरशिप समिट 2026’ का भव्य आयोजन करेगा आईसीएमएआई

rashtratimesnewspaper March 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-13 at 5.32.47 AM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

rashtratimesnewspaper March 14, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-14 at 9.37.32 AM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

टिप्पणी एवं प्रारूपण प्रतियोगिता में ड्रेसर अवतार सिंह को राज्य स्तर पर तृतीय पुरस्कार

rashtratimesnewspaper March 14, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

नई दिल्ली में ‘राइज़ इंडिया लीडरशिप समिट 2026’ का भव्य आयोजन करेगा आईसीएमएआई WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.39.41 PM 1
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दिल्ली में ‘राइज़ इंडिया लीडरशिप समिट 2026’ का भव्य आयोजन करेगा आईसीएमएआई

March 17, 2026 0
ड्यूराक्राफ्ट ने बिल्डिंग मटेरियल सेक्टर में क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई WhatsApp Image 2026-03-16 at 11.40.46 AM 2
  • बिज़नेस

ड्यूराक्राफ्ट ने बिल्डिंग मटेरियल सेक्टर में क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

March 16, 2026 0
अन्नपूर्णा होस्टल्स आधुनिक छात्र जीवन के लिए पूरी तरह सुसज्जित कमरे और लाइफस्टाइल सुविधाएँ प्रदान कर रहा है WhatsApp Image 2026-03-16 at 2.41.25 PM 3
  • बिज़नेस

अन्नपूर्णा होस्टल्स आधुनिक छात्र जीवन के लिए पूरी तरह सुसज्जित कमरे और लाइफस्टाइल सुविधाएँ प्रदान कर रहा है

March 16, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 11, नई दिल्ली, 15 से 21 मार्च 2026 logo 4
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 11, नई दिल्ली, 15 से 21 मार्च 2026

March 15, 2026 0
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज WhatsApp Image 2026-03-13 at 5.32.47 AM (1) 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

March 14, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.39.41 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दिल्ली में ‘राइज़ इंडिया लीडरशिप समिट 2026’ का भव्य आयोजन करेगा आईसीएमएआई

rashtratimesnewspaper March 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-16 at 11.40.46 AM
1 min read
  • बिज़नेस

ड्यूराक्राफ्ट ने बिल्डिंग मटेरियल सेक्टर में क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

rashtratimesnewspaper March 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-16 at 2.41.25 PM
1 min read
  • बिज़नेस

अन्नपूर्णा होस्टल्स आधुनिक छात्र जीवन के लिए पूरी तरह सुसज्जित कमरे और लाइफस्टाइल सुविधाएँ प्रदान कर रहा है

rashtratimesnewspaper March 16, 2026 0
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 11, नई दिल्ली, 15 से 21 मार्च 2026

rashtratimesnewspaper March 15, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • नई दिल्ली में ‘राइज़ इंडिया लीडरशिप समिट 2026’ का भव्य आयोजन करेगा आईसीएमएआई
  • ड्यूराक्राफ्ट ने बिल्डिंग मटेरियल सेक्टर में क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
  • अन्नपूर्णा होस्टल्स आधुनिक छात्र जीवन के लिए पूरी तरह सुसज्जित कमरे और लाइफस्टाइल सुविधाएँ प्रदान कर रहा है
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 11, नई दिल्ली, 15 से 21 मार्च 2026
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.