Skip to content
March 11, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • January
  • 26
  • राजनीति
  • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का राष्ट्र के नाम संदेश, संविधान की रक्षा का आह्वान
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का राष्ट्र के नाम संदेश, संविधान की रक्षा का आह्वान

rashtratimesnewspaper January 26, 2026 1 min read
New Delhi: Congress Holds National MGNREGA Workers’ Convention

New Delhi: Congress President Mallikarjun Kharge addresses the National MGNREGA Workers’ Convention, in New Delhi on Thursday, January 22, 2026. (Photo: IANS/Deepak Kumar)

विजय शंकर चतुर्वेदी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम एक संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने संदेश में संविधान की रक्षा, लोकतंत्र के मूल्यों की सुरक्षा और वर्तमान सरकार पर तीखे हमलों के साथ देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

खड़गे ने संदेश की शुरुआत में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए बताया कि इस साल भारत के संविधान को अपनाए हुए 76 साल पूरे हो गए हैं, जो हमारी अंतरात्मा का स्थायी संरक्षक और भारतीय गणतंत्र की आत्मा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरोजिनी नायडू और डॉ. बीआर अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन महान व्यक्तियों के अटूट समर्पण और दूरदर्शिता ने विविध भारत की आकांक्षाओं को एक ऐतिहासिक दस्तावेज में ढाला।

उन्होंने सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और सुरक्षा प्रतिष्ठान के सदस्यों को सलाम किया, जिनका साहस राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा करता है। उन्होंने वैज्ञानिकों, शिक्षकों, किसानों (अन्नदाताओं), दिहाड़ी मजदूरों, गिग वर्कर्स, कलाकारों, लेखकों और खिलाड़ियों के योगदान की सराहना की, जो देश की प्रगति, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य भूमिका निभाते हैं।

खड़गे ने केंद्र सरकार पर संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला हो रहा है, उनकी आजीविका छीनी जा रही है, और पंचायतों को कमजोर किया जा रहा है। अधिकार-आधारित सामाजिक कल्याण मॉडल को तात्कालिक फरमानों से खत्म किया जा रहा है।

उन्होंने संस्थागत गिरावट का जिक्र करते हुए कहा कि वोट देने के अधिकार को ‘बुलडोजर’ से कुचला जा रहा है, संघवाद खतरे में है और ‘डबल इंजन’ सरकार का इस्तेमाल विपक्षी राज्यों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। पर्यावरण प्रदूषण और भ्रष्टाचार से हवा, पानी और खाने की चीजें दूषित हो गई हैं। पुल गिर रहे हैं, सड़कें टूट रही हैं, शहर ‘स्मार्ट’ होने के बजाय रहने लायक नहीं रहे। स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर चरमरा गया है। सीएजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 41 प्रतिशत फर्जी कार्ड और 34 प्रतिशत जांच चलने का उल्लेख किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, बल्कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में 94 प्रतिशत भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। आर्थिक असमानता बढ़ी है, संसाधन चहेते अरबपतियों को सौंपे जा रहे हैं, जबकि छोटे-मध्यम व्यवसाय मुश्किल में हैं।

उन्होंने धार्मिक कट्टरवाद और विभाजनकारी एजेंडे पर हमला करते हुए कहा कि पिछले दशक में सामाजिक ताने-बाने टूटा है। एससी, एसटी, महिलाएं, हाशिए के लोग और अल्पसंख्यकों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिकों जैसा व्यवहार हो रहा है। हिंसा की घटनाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, और स्वतंत्रता सेनानियों के धर्मनिरपेक्ष आदर्शों को प्रोपगेंडा से निशाना बनाया जा रहा है।

खड़गे ने पत्र के अंत में संविधान की रक्षा का आह्वान करते हुए लिखा, “अब समय आ गया है कि हम संविधान के सिद्धांतों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा की रक्षा में मजबूती से खड़े हों। ये मूल्य हमारे संस्थापकों की देन हैं, इन्हें बनाए रखना हमारा पवित्र कर्तव्य है। संविधान की रक्षा के लिए हर जरूरी बलिदान देने को तैयार रहें, यही पूर्वजों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 04, नई दिल्ली, 25 से 31 जनवरी 2026
Next: राम बाबू शर्मा जी की 17वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-03-09 at 10.06.25 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दिल्ली को स्वच्छ, हरित और धूल-मुक्त बनाने के लिए NDMC का गहन स्वच्छता अभियान शुरू

rashtratimesnewspaper March 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-09 at 6.15.16 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आरोजिनी – शी हू राइज़ेज” कार्यक्रम का आयोजन

rashtratimesnewspaper March 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-09 at 11.49.47 PM
1 min read
  • दुनिया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बर्लिन में भव्य होली उत्सव का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

rashtratimesnewspaper March 10, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

तीन दिवसीय खालसा साजना दिवस को समर्पित ‘गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम’ का समापन WhatsApp Image 2026-03-09 at 5.28.43 PM (3) 1
  • धार्मिक

तीन दिवसीय खालसा साजना दिवस को समर्पित ‘गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम’ का समापन

March 10, 2026 0
नई दिल्ली को स्वच्छ, हरित और धूल-मुक्त बनाने के लिए NDMC का गहन स्वच्छता अभियान शुरू WhatsApp Image 2026-03-09 at 10.06.25 PM 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दिल्ली को स्वच्छ, हरित और धूल-मुक्त बनाने के लिए NDMC का गहन स्वच्छता अभियान शुरू

March 10, 2026 0
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आरोजिनी – शी हू राइज़ेज” कार्यक्रम का आयोजन WhatsApp Image 2026-03-09 at 6.15.16 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आरोजिनी – शी हू राइज़ेज” कार्यक्रम का आयोजन

March 10, 2026 0
बर्लिन में भव्य होली उत्सव का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल WhatsApp Image 2026-03-09 at 11.49.47 PM 4
  • दुनिया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बर्लिन में भव्य होली उत्सव का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

March 10, 2026 0
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कनॉट प्लेस में महिला बाइक रैली का आयोजन WhatsApp Image 2026-03-10 at 10.03.32 AM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कनॉट प्लेस में महिला बाइक रैली का आयोजन

March 10, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-03-09 at 5.28.43 PM (3)
1 min read
  • धार्मिक

तीन दिवसीय खालसा साजना दिवस को समर्पित ‘गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम’ का समापन

rashtratimesnewspaper March 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-09 at 10.06.25 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दिल्ली को स्वच्छ, हरित और धूल-मुक्त बनाने के लिए NDMC का गहन स्वच्छता अभियान शुरू

rashtratimesnewspaper March 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-09 at 6.15.16 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आरोजिनी – शी हू राइज़ेज” कार्यक्रम का आयोजन

rashtratimesnewspaper March 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-09 at 11.49.47 PM
1 min read
  • दुनिया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बर्लिन में भव्य होली उत्सव का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

rashtratimesnewspaper March 10, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • तीन दिवसीय खालसा साजना दिवस को समर्पित ‘गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम’ का समापन
  • नई दिल्ली को स्वच्छ, हरित और धूल-मुक्त बनाने के लिए NDMC का गहन स्वच्छता अभियान शुरू
  • नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आरोजिनी – शी हू राइज़ेज” कार्यक्रम का आयोजन
  • बर्लिन में भव्य होली उत्सव का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कनॉट प्लेस में महिला बाइक रैली का आयोजन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.