फिल्म संगम के सदाबहार गीत “ओ मेहबूबा ओ मेहबूबा, तेरे दिल के पास…” को गुनगुनाते हुए एनसीआर के सुप्रसिद्ध एंटरटेनर डॉ. एर. रोटेरियन राजेंद्र जैना जैसे ही श्री बालाजी कैलाश ओल्ड एज होम में प्रवेश किए, पूरा परिसर उमंग, जोश और संगीत से सराबोर हो गया। गीतों की मधुर धुन सुनते ही वहां रह रहे वृद्धजन झूमने लगे और वातावरण एक यादगार संगीतमय उत्सव में बदल गया। इस भव्य एवं मनोरंजक संगीतमय संध्या का आयोजन Dr. Er. Rtn. Rajendra Jaina (OPC) Pvt. Ltd. Entertainment के तत्वावधान में किया गया, जिसका उद्देश्य वृद्धजनों के जीवन से ग़म, अकेलापन और बीमारियों का बोझ हल्का कर उनमें खुशी, ऊर्जा और अपनापन भरना रहा।
कार्यक्रम के दौरान “झिलमिल सितारों का आँगन होगा”, “आज गा लो मुस्कुरा लो” और “तेरे चेहरे से नज़र नहीं हटती” जैसे जोशीले व मधुर गीतों की ऐसी सुमधुर झड़ी लगी कि ओल्ड एज होम में रह रहे सभी वरिष्ठ नागरिक खुद को नाचने से रोक नहीं पाए। माहौल इतना उल्लासपूर्ण हो गया कि संस्था के चेयरमैन अनिल गुप्ता भी संगीत की धुन पर थिरकते नज़र आए।

इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र जैना ने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को नमन करते हुए श्रद्धा अर्पित की तथा अभिनेता स्वर्गीय धर्मेंद्र और मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए उन पर फिल्माए गए लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, शशि कपूर, राज कपूर और शम्मी कपूर से जुड़े अपने रोचक संस्मरण भी साझा किए, जिन्हें सुनकर उपस्थित जन भावुक हो उठे। उल्लेखनीय है कि डॉ. एर. राजेंद्र जैना एक उत्कृष्ट गायक होने के साथ-साथ सफल फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। हाल ही में उनका सीरियल “जैन संदेश” ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुआ है, जबकि उनका आगामी सीरियल “णमोकार – जन संदेश” शीघ्र ही दर्शकों के सामने आने वाला है। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन फिल्म क्रिटिक, फिल्म डायरेक्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील पाराशर ने किया। इस अवसर पर लाइफ कैरी ऑन संस्था के पैट्रन राजेंद्र जैन एवं अध्यक्ष सुनील पाराशर द्वारा ओल्ड एज होम के संस्थापक अनिल गुप्ता, मैनेजर महेश चंद्र शर्मा, सहायक मैनेजर वंदना आर्य, एसोसिएट निर्मात्री मोनिका जी, ज़ेड. एम. शाह एवं विकास सुनेजा को इंडियन स्टार अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में गैलेक्सी प्रोडक्शन के शफी-उर-रहमान की विशेष भूमिका रही, जबकि संगीत संयोजन में अशोक शर्मा एवं सुरेश शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर डॉ. एर. राजेंद्र जैना ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि देशभर के आश्रमों में रह रहे वृद्धजनों तक संगीत के माध्यम से खुशियाँ पहुँचाना है। यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।