प्रख्यात समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री एस. एस. अग्रवाल को “व्यापारी रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारत सरकार के अंतर्गत भारतीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघवी द्वारा प्रदान किया गया।
श्री अग्रवाल लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। दिल्ली सहित पूरे हिंदुस्तान में अनेक मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों से वे जुड़े हुए हैं। राजस्थान के लक्ष्मी नारायण मंदिर, सालासर मंदिर तथा दिल्ली के खाटू श्याम दिल्ली धाम सहित कई धार्मिक संस्थानों में वे संरक्षक एवं सहयोगी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीन गर्ग ने कहा कि एस एस अग्रवाल समाज कल्याण के कार्यों में वे सदैव अग्रणी रहते हैं। इसके साथ ही वे भारतीय व्यापार मंडल में भी विभिन्न पदों पर रहकर व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर श्री एस. एस. अग्रवाल ने देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी तथा भारतीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघवी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों को मान्यता देते हुए जो यह सम्मान प्रदान किया गया है, वह उनके लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है।
उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि जब तक जीवन रहेगा, वे समाज कल्याण, धार्मिक सेवा एवं व्यापार मंडल के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।