राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सकल हिन्दू समाज द्वारा ई–एफ ब्लॉक, कृष्णा नगर में एक भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश दिया गया। यह आयोजन पूर्णतः कृष्णा नगर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास उपस्थित रहे। उनके साथ मिथलेश (क्षेत्र सह कार्यवाहक), अनिल गोयल (विधायक, कृष्णा नगर), संदीप कपूर (निगम पार्षद), वी.के. मोंगा, विजय (सह जिला कार्यवाहक) तथा अनिल (नगर कार्यवाहक) सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी वक्ताओं ने समाज में धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रभावना और एकता को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्रीमती राधा जैन ने की।
आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाएं सचिव देव अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष दिनेश जैन ने जिम्मेदारीपूर्वक संभालीं। देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को एक मंच पर लाकर एकता का आह्वान करना है, जिससे भारत को पुनः गौरवशाली और विश्वगुरु बनाने की दिशा में सशक्त प्रयास किए जा सकें।


सम्मेलन में राजीव गौड़, रवि रस्तोगी, गिरधारी लाल, रमेश यादव (जिला सेवा टोली), सुरेश अरोड़ा (शाखा कार्यवाहक), भरत जैन, दीपक गुप्ता, राजीव अग्रवाल, जगदीश, कोमल तिवारी, विवेक मित्तल और मुकेश जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस विराट आयोजन में महिलाओं, युवाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रचेतना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक एकता से जोड़ना रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सशक्त श्रृंखला के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक, शैक्षणिक और प्रेरक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। बच्चों की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।