Skip to content
November 24, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • March
  • 5
  • स्व. श्रीमती कमल चतुर्वेदी की जयंती पर भावपूर्ण काव्य गोष्ठी

स्व. श्रीमती कमल चतुर्वेदी की जयंती पर भावपूर्ण काव्य गोष्ठी

झांसी। शहर के चर्चित होटल यात्रिक के सभागार में वरिष्ठ कवियत्री पंकज चतुर्वेदी “सृष्टि” की माताश्री, स्मृति शेष
PULKIT CHATURVEDI March 5, 2026 1 min read
WhatsApp-Image-2026-03-04-at-2.16.11-PM-79

झांसी। शहर के चर्चित होटल यात्रिक के सभागार में वरिष्ठ कवियत्री पंकज चतुर्वेदी “सृष्टि” की माताश्री, स्मृति शेष श्रीमती कमल चतुर्वेदी जी की जयंती के अवसर पर “सृष्टि संवेदना करुकमलांजलि साहित्यिक मंच” के तत्वावधान में एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने अपनी सशक्त रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरुण सिंह राठौड़, श्रीमती सुमन सिंह राठौर एवं डॉ. आर.के. बादल ने मां सरस्वती एवं श्री गणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झांसी की कवियत्री श्रीमती नेहा चाचरा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने वातावरण को साहित्यिक गरिमा से ओत-प्रोत कर दिया।

प्रख्यात हास्य-व्यंग्यकार सत्यप्रकाश ताम्रकार की अध्यक्षता तथा पंकज चतुर्वेदी “सृष्टि” के कुशल संचालन में आयोजित इस कवि सम्मेलन में रिपुसूदन नामदेव, रामबिहारी सोनी “तुक्कड़”, ओज कवि संजीव दुबे, बुंदेली हास्य कवि कुल्हड़ सुल्तानपुरी, नेहा चाचरा, शायर शेख आजाद सहित अनेक कवियों ने प्रभावशाली काव्य पाठ किया।

संस्था की संस्थापिका पंकज चतुर्वेदी “सृष्टि” ने अपनी माता को समर्पित भावपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत कीं। उनकी पंक्तियाँ—

“जिस मां ने मुझे रचा, उन पर कैसे रचना रचूं,
इतना ही सामर्थ्य है कि कोटिशः कोटिशः नमन करूं।”

—पर उपस्थित जनसमूह ने भावभीनी सराहना की।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती गुड्डी रानी पटेल ने भी बुंदेली गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन सिंह राठौर ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर जितेंद्र सिंह पटेल, एडवोकेट ओ.पी. बादल, चंद्रकांत रावत, दीपक त्रिपाठी, राजेश ठकुरानी, मुकेश वर्मा, रानू साहू, संतोष सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, सम्मान और साहित्यिक ऊर्जा के साथ हुआ।

About Author

PULKIT CHATURVEDI

See author's posts

Post navigation

Previous: स्व. श्रीमती कमल चतुर्वेदी की जयंती पर भावपूर्ण काव्य गोष्ठी
Next: ढेंकनाल में 100 आदिवासी परिवारों को मिले पक्के घर

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर जारी, 3 दिसंबर से होगी स्ट्रीमिंग pexels-photo-36848854 1
  • मनोरंजन

पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर जारी, 3 दिसंबर से होगी स्ट्रीमिंग

November 23, 2026 0
नम्मा मेट्रो की सवारियां 12.29% बढ़ीं, किराया आय ₹1,125 करोड़ pexels-photo-12384054 2
  • बिज़नेस

नम्मा मेट्रो की सवारियां 12.29% बढ़ीं, किराया आय ₹1,125 करोड़

November 23, 2026 0
जर्मनी के सैकड़ों स्कूलों को बम धमकी, पुलिस ने कहा- ठोस खतरा नहीं pexels-photo-36650154 3
  • दुनिया

जर्मनी के सैकड़ों स्कूलों को बम धमकी, पुलिस ने कहा- ठोस खतरा नहीं

November 23, 2026 0
व्हाट्सएप वेब पर संवेदनशील काम से बचें: I4C की एडवाइजरी pexels-photo-8284722 4
  • तकनीक

व्हाट्सएप वेब पर संवेदनशील काम से बचें: I4C की एडवाइजरी

November 23, 2026 0
RAC टिकट बिना सूचना रद्द, रेलवे को ₹25,000 चुकाने का आदेश pexels-photo-29528961 5
  • राष्ट्रीय

RAC टिकट बिना सूचना रद्द, रेलवे को ₹25,000 चुकाने का आदेश

November 23, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-36848854
1 min read
  • मनोरंजन

पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर जारी, 3 दिसंबर से होगी स्ट्रीमिंग

PULKIT CHATURVEDI November 23, 2026 0
pexels-photo-12384054
1 min read
  • बिज़नेस

नम्मा मेट्रो की सवारियां 12.29% बढ़ीं, किराया आय ₹1,125 करोड़

PULKIT CHATURVEDI November 23, 2026 0
pexels-photo-36650154
1 min read
  • दुनिया

जर्मनी के सैकड़ों स्कूलों को बम धमकी, पुलिस ने कहा- ठोस खतरा नहीं

PULKIT CHATURVEDI November 23, 2026 0
pexels-photo-8284722
1 min read
  • तकनीक

व्हाट्सएप वेब पर संवेदनशील काम से बचें: I4C की एडवाइजरी

PULKIT CHATURVEDI November 23, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर जारी, 3 दिसंबर से होगी स्ट्रीमिंग
  • नम्मा मेट्रो की सवारियां 12.29% बढ़ीं, किराया आय ₹1,125 करोड़
  • जर्मनी के सैकड़ों स्कूलों को बम धमकी, पुलिस ने कहा- ठोस खतरा नहीं
  • व्हाट्सएप वेब पर संवेदनशील काम से बचें: I4C की एडवाइजरी
  • RAC टिकट बिना सूचना रद्द, रेलवे को ₹25,000 चुकाने का आदेश

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.