अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला कृष्णा नगर महिला कांग्रेस की ओर से लक्ष्मी नगर स्थित विकास मार्ग पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंडल मार्च निकालते हुए बढ़ती घरेलू गैस कीमतों और अन्य मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन भी किया। महिला कांग्रेस नेताओं का कहना था कि आम जनता, विशेषकर महिलाओं पर बढ़ती महंगाई का सीधा असर पड़ रहा है, जिसे लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए।


इस विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती राशि त्रिभुवन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ जिला कृष्णा नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता धवन, प्रभारी पुष्पा रानी, शन्नो चौधरी, पिंकी साहनी, साधना श्रीवास्तव, सुनीता गौतम, प्रिया सिंह, प्रियंका सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल सिंह, सुनीता खन्ना, गीता, इंदू बाला, ममता गौतम, जिला सहसचिव महिला कांग्रेस मीनाक्षी देब, ममता शर्मा, मेहबूबा मलिक सहित राहुल वर्मा, यतिश खतरी, सुंदर नागर, टोनी भाई, जवाहरलाल धवन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


महिला कांग्रेस नेताओं ने महिला दिवस के अवसर पर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि यदि आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।