दिल्ली के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से जुड़े स्वर्गीय रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स स्थित सहगल कॉलोनी, रुस्तम जी सहगल मार्ग पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और सहगल परिवार की गौरवशाली विरासत को नमन किया।


इस अवसर पर धीरज धर गुप्ता (महामंत्री, धार्मिक लीला कमेटी-रजि.), दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गांधी समिति के चेयरमैन विजय गोयल, पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व महापौर जथेदार अवतार सिंह, सदर पहाड़गंज ज़ोन के चेयरमैन एवं निगम पार्षद विकास टांक, चांदनी चौक से निगम पार्षद सुमन गुप्ता, चांदनी चौक जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, चांदनी चौक विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुदित अग्रवाल, पूर्व निगम प्रत्याशी चरण दास हांडा, राहुल शर्मा सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल का श्रद्धांजलि संदेश भी प्राप्त हुआ, जिसे उपस्थित जनों के बीच साझा किया गया।

सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय रॉबर्ट सहगल के समाज सेवा, जनहित और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अंत में सहगल परिवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।