श्री देवोत्थान सेवा समिति (पंजी.) के तत्वावधान में 25वें सिल्वर जुबली वर्ष एवं नव विक्रमी संवत 2083 (हिन्दू नववर्ष) के पावन उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन पार्क ऑडिटोरियम, कश्मीरी गेट में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली की टीम मेजबान रही, जबकि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की टीमों का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मठ व्यक्तित्वों को “कर्मयोद्धा सम्मान” से सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं वॉली वुड सोसाइटी के प्रेसिडेंट संजय शर्मा अपनी टीम के साथ विशेष रूप से शामिल हुए और कार्यक्रम की सराहना करते हुए समिति के प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
समिति के अध्यक्ष अनिल नरेंद्र, महामंत्री विजय शर्मा एवं संगठन मंत्री दीपक गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के 25 वर्षों के सफल सफर पर प्रकाश डाला और भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों को और व्यापक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन आपसी सद्भाव, सहयोग और समाजहित में निरंतर कार्य करने के संदेश के साथ हुआ।