नई दिल्ली। आर एस सिने विज़न द्वारा 30 मार्च (सोमवार) को एक भव्य म्यूजिकल गेट-टुगेदर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा और शाम तक जारी रहेगा।
इस कार्यक्रम की आयोजक रूपल संधू हैं, जिन्होंने संगीत प्रेमियों और कलाकारों को एक मंच पर लाने की पहल की है। वहीं, डॉलीवुड एसोसिएशन से जुड़े संजय शर्मा जी भी इस आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
यह कार्यक्रम 5 स्टार म्यूजिक स्टूडियो, प्लॉट नंबर 37, स्ट्रीट नंबर 2, ईस्ट गुरु अंगद नगर, मक्कड़ हॉस्पिटल के पास, निरमन विहार मेट्रो स्टेशन, दिल्ली-92 में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, इस म्यूजिकल गेट-टुगेदर में विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे और संगीत का एक यादगार माहौल बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक लोग आयोजक रूपल संधू से संपर्क कर सकते हैं।