Skip to content
April 8, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • April
  • 6
  • राजनीति
  • एनडीएमसी ‘सुविधा शिविर’ में 40 शिकायतें दर्ज, नागरिक-केंद्रित सुशासन की मिसाल
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ‘सुविधा शिविर’ में 40 शिकायतें दर्ज, नागरिक-केंद्रित सुशासन की मिसाल

rashtratimesnewspaper April 6, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-04-05 at 1.23.27 AM

नई दिल्ली। नागरिकों के प्रति उत्तरदायी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने जय सिंह रोड स्थित एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर में ‘सुविधा शिविर’ का सफल आयोजन किया।

यह शिविर एनडीएमसी क्षेत्र के निवासियों और सेवा उपभोक्ताओं के लिए एकल खिड़की (सिंगल विंडो) व्यवस्था के तहत आयोजित किया गया, जहां शिकायत निवारण, जानकारी और विभिन्न सेवाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।

शिविर में नागरिकों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली और कुल 40 शिकायतें दर्ज की गईं। इन शिकायतों को संबंधित विभागों द्वारा तत्काल निस्तारण के लिए लिया गया। प्रमुख शिकायतें कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, उद्यान, जन स्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्य, कर एवं संपत्ति विभागों से जुड़ी रहीं। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न सेवाओं के संबंध में जानकारी और मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

शिविर की खास बात नागरिकों और अधिकारियों के बीच सीधा संवाद (फेस-टू-फेस इंटरेक्शन) रहा, जिससे पारदर्शिता और त्वरित निर्णय प्रक्रिया को बढ़ावा मिला। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों में निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा की स्पष्ट जानकारी दी गई।

इस आयोजन में 30 से अधिक विभागों के 100 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी सहायता केंद्रों की निगरानी संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा की गई, जो एनडीएमसी की जवाबदेह कार्यप्रणाली को दर्शाता है।

डिजिटल सेवाओं को मजबूत करते हुए एनडीएमसी ने ‘जन सुविधा पोर्टल’ भी शुरू किया है, जो संपर्क-रहित शिकायत निवारण मंच है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, उसकी स्थिति रियल-टाइम में देख सकते हैं और फीडबैक भी दे सकते हैं।

इसके अलावा एनडीएमसी ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्राप्त शिकायतों की भी नियमित निगरानी कर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

‘सुविधा शिविर’ और ‘जन सुविधा पोर्टल’ जैसी पहलें एनडीएमसी के उस संकल्प को मजबूत करती हैं, जिसमें नागरिकों को शासन के केंद्र में रखकर सुलभ, प्रभावी और जनहितैषी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: नई दिल्ली में ‘भीलवाड़ा सुर संगम 2026’ का भव्य आगाज़, सुरों की मधुर धुनों से सजी पहली संध्या
Next: डीवी कपूर फाउंडेशन एनर्जी अवॉर्ड्स 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-04-08 at 1.11.13 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

व्यो विकास ने दिल्ली-एनसीआर चैप्टर का किया शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण को मिली नई दिशा

rashtratimesnewspaper April 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-07 at 3.14.59 PM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संगठन सृजन अभियान के तहत किराड़ी जिला बैठक संपन्न, कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर

rashtratimesnewspaper April 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-07 at 5.46.58 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह को ‘डॉक्टर ऑफ लैटर्स’ की मानद उपाधि से सम्मानित

rashtratimesnewspaper April 8, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

व्यो विकास ने दिल्ली-एनसीआर चैप्टर का किया शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण को मिली नई दिशा WhatsApp Image 2026-04-08 at 1.11.13 PM 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

व्यो विकास ने दिल्ली-एनसीआर चैप्टर का किया शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण को मिली नई दिशा

April 8, 2026 0
संगठन सृजन अभियान के तहत किराड़ी जिला बैठक संपन्न, कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर WhatsApp Image 2026-04-07 at 3.14.59 PM (1) 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संगठन सृजन अभियान के तहत किराड़ी जिला बैठक संपन्न, कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर

April 8, 2026 0
पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह को ‘डॉक्टर ऑफ लैटर्स’ की मानद उपाधि से सम्मानित WhatsApp Image 2026-04-07 at 5.46.58 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह को ‘डॉक्टर ऑफ लैटर्स’ की मानद उपाधि से सम्मानित

April 8, 2026 0
TiE रायपुर का भव्य लॉन्च; ₹100–300 करोड़ निवेश लक्ष्य के साथ 100+ स्टार्टअप्स को मिलेगा बल WhatsApp Image 2026-04-06 at 1.42.50 PM 4
  • बिज़नेस

TiE रायपुर का भव्य लॉन्च; ₹100–300 करोड़ निवेश लक्ष्य के साथ 100+ स्टार्टअप्स को मिलेगा बल

April 8, 2026 0
गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा और सम्मान के साथ श्रद्धांजलि WhatsApp Image 2026-04-07 at 1.25.58 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा और सम्मान के साथ श्रद्धांजलि

April 8, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-04-08 at 1.11.13 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

व्यो विकास ने दिल्ली-एनसीआर चैप्टर का किया शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण को मिली नई दिशा

rashtratimesnewspaper April 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-07 at 3.14.59 PM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संगठन सृजन अभियान के तहत किराड़ी जिला बैठक संपन्न, कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर

rashtratimesnewspaper April 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-07 at 5.46.58 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह को ‘डॉक्टर ऑफ लैटर्स’ की मानद उपाधि से सम्मानित

rashtratimesnewspaper April 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-06 at 1.42.50 PM
1 min read
  • बिज़नेस

TiE रायपुर का भव्य लॉन्च; ₹100–300 करोड़ निवेश लक्ष्य के साथ 100+ स्टार्टअप्स को मिलेगा बल

rashtratimesnewspaper April 8, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • व्यो विकास ने दिल्ली-एनसीआर चैप्टर का किया शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण को मिली नई दिशा
  • संगठन सृजन अभियान के तहत किराड़ी जिला बैठक संपन्न, कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर
  • पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह को ‘डॉक्टर ऑफ लैटर्स’ की मानद उपाधि से सम्मानित
  • TiE रायपुर का भव्य लॉन्च; ₹100–300 करोड़ निवेश लक्ष्य के साथ 100+ स्टार्टअप्स को मिलेगा बल
  • गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा और सम्मान के साथ श्रद्धांजलि

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.