आइडियल होम्योपैथिक फाउंडेशन (पंजीकृत) एवं लोटसइमेज हेल्थकेयर (इंडिया) के तत्वावधान में “13वीं पुण्यदर्शन स्मृति समर्पण सेवा योग्यता पुरस्कार” एवं एक भव्य रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी संजय शर्मा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम रविवार, 12 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक एसएसएस म्यूजिक एंड डांस एकेडमी, निर्माण विहार जैन मंदिर के सामने, दिल्ली में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि, चिकित्सक, समाजसेवी एवं कलाकार अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम के दौरान आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ उपस्थित अतिथियों के लिए लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें तीन भाग्यशाली विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों ने सभी नागरिकों से इस गरिमामयी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।