लक्ष्मी नगर स्थित एफ-112, बाल भवन पब्लिक स्कूल के सामने 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय श्री राजेंद्र शर्मा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 10:00 बजे विधिवत हवन-पूजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुजन आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12:30 बजे से भोग-प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से सहपरिवार उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
डॉ. पंडित दिनेश शर्मा (ज्योतिषाचार्य), प्रधान, श्री दुर्गा श्याम मंदिर लक्ष्मी नगर ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा (एडवोकेट) एवं अनूप शर्मा (एडवोकेट) सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।