नई दिल्ली। स्वर्गीय पंडित लीला राम जी (गांव मस्जिद मोठ, दिल्ली) की 54वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सुनील अत्री द्वारा दी गई।
श्री कृष्ण भगवान मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रातः 10:00 बजे हवन किया जाएगा, जिसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्ण मंदिर, पंडित लाला राम मार्केट, मस्जिद मोठ, नई दिल्ली-110049 में किया जाएगा।
इस अवसर पर स्व. पंडित लीला राम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। आयोजन में शिवचरण अत्री, बी.डी. शर्मा, दिनेश शर्मा, हरीश चंद और आनंद शर्मा (पूर्व विधायक, बलभगढ़ फरीदाबाद) सहित परिवार के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
सुनील अत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि ही नहीं, बल्कि समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य स्मृति को सार्थक बनाने का आह्वान किया।