गुरुग्राम। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, फर्रुखनगर (गुरुग्राम) के परिसर में आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 में रोजगार के बड़े अवसर सामने आए। इस जॉब फेयर में 116 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने बताया कि इस मेगा जॉब फेयर में करीब 4000 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 3200 अभ्यर्थियों को विभिन्न सेक्टर की कंपनियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया। यह आयोजन युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
जॉब फेयर में एक्सिस बैंक, पेटीएम, सुब्रोस, मैचबेस्ट सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, आउटवर्क्स (डेलोइट के लिए), जस्ट डायल, एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, बजाज कैपिटल, मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, योकोहामा, कपारो ऑटोमोबाइल, टीमलीज (कॉग्निजेंट के लिए) और रिनोविजन (केपीएमजी के लिए) जैसी मल्टीनेशनल और प्रतिष्ठित कंपनियों ने भागीदारी की।
इस मेगा जॉब फेयर में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विभिन्न क्षेत्रों—कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, फाइनेंस, रियल एस्टेट, एचआर और बैंकिंग—में कंपनियों ने बीटेक (सभी शाखाएं), बीसीए, बीबीए, एमटेक, एमसीए, एमबीए और पॉलिटेक्निक के छात्रों का चयन/शॉर्टलिस्टिंग की।
कॉलेज के मैनेजिंग ट्रस्टी कुंवर निशांत सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर पैकेज के साथ प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट दिलाना है। उन्होंने बताया कि इस तरह के मेगा जॉब फेयर के माध्यम से पहले भी अनेक विद्यार्थियों को रोजगार मिल चुका है। उन्होंने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट की असिस्टेंट डायरेक्टर श्रद्धा चौधरी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।