Skip to content
August 17, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • April
  • 30
  • राजनीति
  • महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग तेज, अलका लांबा के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा घेराव
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग तेज, अलका लांबा के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा घेराव

rashtratimesnewspaper April 30, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-04-28 at 23.07.12

नई दिल्ली: महिला आरक्षण बिल 2023 को लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने दिल्ली विधानसभा के बाहर घेराव किया और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जाहिर की और महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि यह बिल केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की महिलाओं को उनका अधिकार और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का माध्यम है।

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को विधानसभा तक पहुंचने से रोक दिया। इसके बावजूद महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने वहीं धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की।

इस मौके पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर भी अपनी मांग रखी, जिसमें महिला आरक्षण बिल लागू करने के साथ-साथ एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी अरोड़ा, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहीं। कृष्णा नगर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन भी अपनी टीम के साथ सक्रिय रूप से शामिल हुईं।

प्रदर्शन में पिंकी साहनी, प्रिया सिंह, प्रियंका चौधरी, निर्मल सिंह, वीना साहनी, पुष्पा महोलिया, सुषमा सुमन, सुनिति मेहता, पूनम, गीता, इंदु बाला समेत अनेक महिलाओं ने भाग लेकर महिला अधिकारों के समर्थन में जोरदार आवाज उठाई।

महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक महिला आरक्षण बिल पूरी तरह लागू नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। यह प्रदर्शन महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: अनिता प्रभाकर स्मृति कहानी प्रतियोगिता–2025 : 2 मई को साहित्य अकादमी में भव्य आयोजन
Next: राजेन्द्र पाल गौतम को जन्मदिन पर बधाइयों की बौछार, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-13 at 21.24.26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026 logo-180 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

August 16, 2026 0
विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026 0
सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1) 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

August 15, 2026 0
योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार WhatsApp Image 2026-08-13 at 21.24.26 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार

August 15, 2026 0
ऐतिहासिक नौघरा कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र WhatsApp Image 2026-08-12 at 14.21.49 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ऐतिहासिक नौघरा कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

August 13, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-180
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

rashtratimesnewspaper August 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1)
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-13 at 21.24.26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026
  • विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
  • सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन
  • योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार
  • ऐतिहासिक नौघरा कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.