31 मई तक आमंत्रित की गईं डॉक्यूमेंट्री फिल्में, विजेता फिल्मों को मिलेगा कैश प्राइज
नोएडा। मारवाह स्टूडियोज, इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (ICMEI) तथा एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT) के संयुक्त तत्वावधान में 14वें इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल नोएडा (IDFFN) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव देश-विदेश के डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माताओं के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
फेस्टिवल के चेयरमैन संदीप मारवाह ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्देश्य सार्थक सिनेमा, सामाजिक सरोकारों और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह मंच युवा एवं अनुभवी फिल्मकारों को वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा।
उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में 5 मिनट, 15 मिनट, 30 मिनट और 60 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को शामिल किया जाएगा। चयनित एवं विजेता फिल्मों को विशेष सम्मान के साथ कैश प्राइज भी प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक प्रतिभागियों से 31 मई 2026 तक अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भेजने का आग्रह किया गया है। फिल्में ईमेल info@mstv.co.in पर भेजी जा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9582751074 एवं 8586978492 पर संपर्क किया जा सकता है।