Skip to content
August 1, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • May
  • 12
  • बिज़नेस
  • CII समिट में ‘योगी मॉडल’ की धूम, उद्योग जगत ने यूपी को बताया निवेश और विकास का नया इंजन
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

CII समिट में ‘योगी मॉडल’ की धूम, उद्योग जगत ने यूपी को बताया निवेश और विकास का नया इंजन

rashtratimesnewspaper May 12, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-05-11 at 21.47.53 (1)

नई दिल्ली, 11 मई। सीआईआई एनुअल बिजनेस समिट-2026 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और राज्य में हुए व्यापक बदलावों की उद्योग जगत ने खुलकर सराहना की। देशभर से आए उद्योगपतियों, निवेशकों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश ने कानून व्यवस्था, निवेश, आधारभूत संरचना और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की है।

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते कुछ वर्षों में भारत की आर्थिक प्रगति में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार हुआ है और निवेश तथा व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है।

बनर्जी ने कहा कि विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल गवर्नेंस, नगरीय विकास और युवाओं के सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे राज्य देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।

सीआईआई अध्यक्ष राजीव मेमानी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में “फिनोमिनल ट्रांसफॉर्मेशन” देखने को मिला है और अब उद्योग जगत यूपी को पूरी तरह नए नजरिए से देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश और विदेश के निवेशकों में उत्तर प्रदेश को लेकर भरोसा तेजी से बढ़ा है।

मेमानी ने मुख्यमंत्री योगी से कहा कि उद्योग जगत आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसर तलाशना चाहता है। उन्होंने योगी सरकार की कानून व्यवस्था, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था और तेज निर्णय क्षमता की भी सराहना की।

समिट में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का विशेष उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन परियोजनाओं ने उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक संभावनाओं को नई ऊंचाई दी है।

राजीव मेमानी ने कहा कि जब लोग उत्तर प्रदेश से होकर यात्रा करते हैं तो राज्य को लेकर उनकी सोच पूरी तरह बदल जाती है और उन्हें विकास की नई तस्वीर दिखाई देती है।

समिट में अयोध्या, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकुंभ जैसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि महाकुंभ का सफल आयोजन उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक क्षमता, बेहतर प्रबंधन और वैश्विक स्तर के आयोजनों को सफलतापूर्वक संचालित करने की दक्षता का उदाहरण है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: डॉ. पीयूष सक्सेना के भव्य स्वागत समारोह में क्लींजिंग थेरेपी पर हुई विस्तृत चर्चा
Next: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 14-15 मई को

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 19.24.13
1 min read
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 31, नई दिल्ली, 02 से 08 अगस्त 2026 logo-179 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 31, नई दिल्ली, 02 से 08 अगस्त 2026

August 1, 2026 0
श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40 2
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

July 30, 2026 0
बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

July 30, 2026 0
नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

July 30, 2026 0
गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब WhatsApp Image 2026-07-30 at 07.52.02 (2) 5
  • धार्मिक

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

July 30, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-179
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 31, नई दिल्ली, 02 से 08 अगस्त 2026

rashtratimesnewspaper August 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40
1 min read
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 31, नई दिल्ली, 02 से 08 अगस्त 2026
  • श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया
  • बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य
  • नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद
  • गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.