Skip to content
October 23, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • June
  • 1
  • मनोरंजन
  • करवां फाउंडेशन के कराओके सिंगिंग एंड डांसिंग शो में नए कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का जादू
  • मनोरंजन

करवां फाउंडेशन के कराओके सिंगिंग एंड डांसिंग शो में नए कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का जादू

rashtratimesnewspaper June 1, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-06-01 at 09.37.32 (1)

नई दिल्ली। करवां फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य कराओके सिंगिंग एंड डांसिंग शो का सफल आयोजन निरमान विहार स्थित एसएसएस स्टूडियो में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उभरते हुए गायकों और कलाकारों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया तथा दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम का आयोजन नए गायन एवं नृत्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। प्रतिभागियों ने बॉलीवुड, सूफी, भक्ति एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगीत प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

करवां फाउंडेशन के संस्थापक रमेश मल्होत्रा (मुल्तानी जी) एवं ट्रस्टी हरमेश हनी मल्होत्रा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम में संजय शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपनी कला को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर कई कलाकारों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं आयोजकों के सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। करवां फाउंडेशन ने आगामी दिनों में और भी बड़े सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: अलका लांबा के समर्थन में उठा महिला शक्ति का स्वर, 33% आरक्षण लागू करने की मांग ने पकड़ी रफ्तार
Next: डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने पर दी बधाई

संबंधित कहानियां

pexels-photo-8722689
1 min read
  • मनोरंजन

संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-7991158
1 min read
  • मनोरंजन

रजनीकांत की जेलर 2 ने केरल में पहले दिन बनाया कमाई का रिकॉर्ड

PULKIT CHATURVEDI October 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-05 at 09.30.14
1 min read
  • मनोरंजन

एकता मिशन सिंगर सितारों की खोज ग्रैंड फिनाले-2026 का भव्य आयोजन

rashtratimesnewspaper October 7, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

ओम प्रकाश माथुर ने केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली pexels-photo-15911481 1
  • राजनीति

ओम प्रकाश माथुर ने केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

October 23, 2026 0
सितांशु कोटक ने की सैमसन और अभिषेक की तारीफ, टीम प्रबंधन का बचाव pexels-photo-36230651 2
  • खेल

सितांशु कोटक ने की सैमसन और अभिषेक की तारीफ, टीम प्रबंधन का बचाव

October 23, 2026 0
फ्रांस में शामोंडा वायरस से पहला मानव संक्रमण, WHO ने दी जानकारी pexels-photo-6339152 3
  • स्वास्थ्य

फ्रांस में शामोंडा वायरस से पहला मानव संक्रमण, WHO ने दी जानकारी

October 23, 2026 0
जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को एक करोड़ से ज्यादा आवेदन, बना वैश्विक रिकॉर्ड pexels-photo-534216-2 4
  • बिज़नेस

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को एक करोड़ से ज्यादा आवेदन, बना वैश्विक रिकॉर्ड

October 23, 2026 0
‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत New Delhi: CJP Leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka After Release 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत

October 22, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-15911481
1 min read
  • राजनीति

ओम प्रकाश माथुर ने केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

PULKIT CHATURVEDI October 23, 2026 0
pexels-photo-36230651
1 min read
  • खेल

सितांशु कोटक ने की सैमसन और अभिषेक की तारीफ, टीम प्रबंधन का बचाव

PULKIT CHATURVEDI October 23, 2026 0
pexels-photo-6339152
1 min read
  • स्वास्थ्य

फ्रांस में शामोंडा वायरस से पहला मानव संक्रमण, WHO ने दी जानकारी

PULKIT CHATURVEDI October 23, 2026 0
pexels-photo-534216-2
1 min read
  • बिज़नेस

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को एक करोड़ से ज्यादा आवेदन, बना वैश्विक रिकॉर्ड

PULKIT CHATURVEDI October 23, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • ओम प्रकाश माथुर ने केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली
  • सितांशु कोटक ने की सैमसन और अभिषेक की तारीफ, टीम प्रबंधन का बचाव
  • फ्रांस में शामोंडा वायरस से पहला मानव संक्रमण, WHO ने दी जानकारी
  • जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को एक करोड़ से ज्यादा आवेदन, बना वैश्विक रिकॉर्ड
  • ‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.