नई दिल्ली। आर.एस. सिने विज़न के तत्वावधान में आगामी 23 जून 2026 को “एक शाम ईशा सक्सेना जी के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष सांस्कृतिक संध्या निरमन विहार स्थित एसएसएस स्टूडियो में दोपहर 3:00 बजे से आयोजित होगी, जिसमें संगीत, कला और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्मकार एवं कला प्रेमी तिलक खेरा तथा सुप्रसिद्ध गायिका अर्चना यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करना तथा संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र में नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में गायन प्रस्तुतियों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
आयोजन की प्रमुख संयोजक रूपल संधू ने बताया कि यह कार्यक्रम कला और संस्कृति को समर्पित एक यादगार शाम होगी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कलाकारों और संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
कार्यक्रम का आयोजन एसएसएस स्टूडियो, डी-30, प्रथम तल, जैन मंदिर के सामने, निरमन विहार मेट्रो स्टेशन के निकट, दिल्ली में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन सांस्कृतिक जगत के लिए एक विशेष अवसर साबित होगा, जहां कला, संगीत और सामाजिक चेतना का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा।