Skip to content
August 4, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • June
  • 23
  • राजनीति
  • सांगली अपार्टमेंट्स बनी एनडीएमसी की आठवीं “अनुपम कॉलोनी”
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सांगली अपार्टमेंट्स बनी एनडीएमसी की आठवीं “अनुपम कॉलोनी”

rashtratimesnewspaper June 23, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-06-22 at 18.57.34

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अपनी शून्य-अपशिष्ट एवं सतत विकास पहल के तहत कोपरनिकस मार्ग स्थित सांगली अपार्टमेंट्स को “अनुपम कॉलोनी” के रूप में प्रमाणित किया है। एनडीएमसी अध्यक्ष श्री केशव चंद्रा ने शिलापट्ट का अनावरण कर इस उपलब्धि की घोषणा की। सांगली अपार्टमेंट्स यह सम्मान पाने वाली एनडीएमसी क्षेत्र की आठवीं आवासीय कॉलोनी बन गई है।

इस अवसर पर श्री केशव चंद्रा ने कहा कि सांगली अपार्टमेंट्स के निवासियों ने उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ अपशिष्ट प्रबंधन की उत्कृष्ट व्यवस्था विकसित की है। यहां कचरे के पृथक्करण के लिए पांच अलग-अलग डिब्बों की व्यवस्था की गई है, जिससे गीला, सूखा, सैनिटरी, ई-वेस्ट तथा उद्यानिकी अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूखे कचरे का सूक्ष्म स्तर पर पृथक्करण कर कपड़े, खिलौने, प्लास्टिक, गत्ता और कांच जैसी रिसाइकिल योग्य वस्तुओं को अलग किया जाता है, जिससे स्रोत स्तर पर ही कचरे में कमी आती है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि निवासियों के सहयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। विशेष बात यह है कि यह रक्षा सेवाओं की पहली आवासीय कॉलोनी है जिसे “अनुपम कॉलोनी” का प्रमाणन प्राप्त हुआ है।

एनडीएमसी अध्यक्ष ने कहा कि “अनुपम कॉलोनी” पहल पर्यावरण-सचेत एवं आत्मनिर्भर आवासीय समुदायों के निर्माण की दिशा में परिषद के व्यापक सतत विकास एजेंडे का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह प्रमाणन उन कॉलोनियों को दिया जाता है जो 100 प्रतिशत स्रोत-स्तरीय कचरा पृथक्करण, स्थानीय स्तर पर वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रसंस्करण तथा संसाधनों के पुनः उपयोग को सुनिश्चित करती हैं।

सांगली अपार्टमेंट्स ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 100 प्रतिशत कचरा पृथक्करण, गीले कचरे की कम्पोस्टिंग, सूखे कचरे के लिए मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), आरआरआर (Reduce, Reuse, Recycle) केंद्र, “नेकी की दीवार” पहल तथा उद्यानिकी अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन जैसी व्यवस्थाएं सफलतापूर्वक लागू की हैं।

सांगली अपार्टमेंट्स के अध्यक्ष एयर कमोडोर उमेश पी. नगराले ने इस सम्मान के लिए एनडीएमसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरी कॉलोनी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था से स्वच्छता और हरियाली को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

समारोह में एनडीएमसी की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शकुंतला श्रीवास्तव, सांगली अपार्टमेंट्स के सचिव विंग कमांडर अमिताभ रंजन, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कर्मचारी तथा आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सांगली अपार्टमेंट्स के शामिल होने के साथ अब तक एनडीएमसी क्षेत्र की आठ कॉलोनियां “अनुपम कॉलोनी” के रूप में प्रमाणित हो चुकी हैं। इनमें चाणक्यपुरी, भारती नगर, आराधना हाउसिंग सोसाइटी, बापू धाम, न्यू मोती बाग, काका नगर, जोर बाग और अब सांगली अपार्टमेंट्स शामिल हैं।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: डॉलर-आधारित स्टेबलकॉइन्स का भविष्य और दुनिया पर इसका असर
Next: प्रख्यात समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर नागर का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 19.24.13
1 min read
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 31, नई दिल्ली, 02 से 08 अगस्त 2026 logo-179 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 31, नई दिल्ली, 02 से 08 अगस्त 2026

August 1, 2026 0
श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40 2
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

July 30, 2026 0
बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

July 30, 2026 0
नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

July 30, 2026 0
गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब WhatsApp Image 2026-07-30 at 07.52.02 (2) 5
  • धार्मिक

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

July 30, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-179
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 31, नई दिल्ली, 02 से 08 अगस्त 2026

rashtratimesnewspaper August 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40
1 min read
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 31, नई दिल्ली, 02 से 08 अगस्त 2026
  • श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया
  • बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य
  • नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद
  • गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.