Skip to content
October 18, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • July
  • 8
  • राजनीति
  • एनडीएमसी ने 34 स्थानों पर ‘व्यापक पौधारोपण अभियान–2026’ का शुभारंभ किया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने 34 स्थानों पर ‘व्यापक पौधारोपण अभियान–2026’ का शुभारंभ किया

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 1 min read
ndmc

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आज अपने क्षेत्र के 34 स्थानों पर ‘व्यापक पौधारोपण अभियान–2026’ का आयोजन कर राजधानी की हरित विरासत को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। यह अभियान केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा शुरू किए गए शहरव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम का हिस्सा है

अभियान में जनप्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए, मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशनों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इंडिया गेट स्थित चिल्ड्रन्स पार्क, सांसद बांसुरी स्वराज ने संजय झील पार्क, एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा ने नेहरू पार्क तथा उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने लोधी गार्डन में पौधारोपण किया। परिषद के अन्य सदस्यों ने भी विभिन्न स्थलों पर अभियान का नेतृत्व किया।

इस अभियान के अंतर्गत एनडीएमसी ने 612 से अधिक वृक्ष एवं 50,200 झाड़ियों का रोपण कर निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की। पौधारोपण के लिए गड्ढों की पूर्व तैयारी वैज्ञानिक तरीके से की गई थी।

रोपित प्रजातियों में पीपल, नीम, जामुन, इमली, चंपा, अशोक, गुलमोहर और अमलतास जैसे देशी वृक्षों के साथ हामेलिया, जस्टिसिया, कैना, लिली और मुराया जैसी झाड़ियां शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ शहरी जैव विविधता को समृद्ध करना, वायु गुणवत्ता में सुधार लाना तथा सार्वजनिक स्थलों को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

एनडीएमसी वर्तमान में लगभग 1,450 एकड़ हरित क्षेत्र का रखरखाव करती है, जिसमें प्रमुख पार्क, कॉलोनी पार्क, विद्यालय परिसर, गोलचक्कर, मार्केट गार्डन और लगभग 15,000 सड़क किनारे वृक्ष शामिल हैं। दिल्ली के कुल क्षेत्रफल का मात्र 3 प्रतिशत हिस्सा होने के बावजूद एनडीएमसी राजधानी के लगभग 55 प्रतिशत हरित आवरण में योगदान देती है।

‘व्यापक पौधारोपण अभियान–2026’ पर्यावरण संरक्षण, जलवायु अनुकूलन और सतत शहरी विकास के प्रति एनडीएमसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जनभागीदारी के माध्यम से परिषद स्वच्छ, स्वस्थ और हरित राजधानी के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: लक्ष्मी नगर में तरुण मित्र परिषद का 125वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर सम्पन्न
Next: व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतू केन्द्रीय मंत्री बी.एल.वर्मा से मिला FAIVM प्रतिनिधिमंडल

संबंधित कहानियां

pexels-photo-4622108-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-29000309
1 min read
  • राष्ट्रीय

कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-2573473
1 min read
  • राजनीति

कपिल सिब्बल का राजनाथ पर पलटवार, कहा- जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026 logo-180 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026

October 17, 2026 0
ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई pexels-photo-4622108-1 2
  • राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

October 17, 2026 0
कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण pexels-photo-29000309 3
  • राष्ट्रीय

कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण

October 17, 2026 0
संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक pexels-photo-8722689 4
  • मनोरंजन

संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक

October 17, 2026 0
Anthropic ने अमेरिकी सांसदों को सौंपा AI कानून का मसौदा pexels-photo-4604607-1 5
  • तकनीक

Anthropic ने अमेरिकी सांसदों को सौंपा AI कानून का मसौदा

October 17, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-180
1 min read
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026

rashtratimesnewspaper October 17, 2026 0
pexels-photo-4622108-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-29000309
1 min read
  • राष्ट्रीय

कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-8722689
1 min read
  • मनोरंजन

संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026
  • ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई
  • कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण
  • संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक
  • Anthropic ने अमेरिकी सांसदों को सौंपा AI कानून का मसौदा

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.