नोएडा। प्रसिद्ध मीडिया शिक्षाविद् एवं मारवाह स्टूडियोज के संस्थापक डॉ. संदीप मारवाह के नेतृत्व में 19वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2026 (GFFN-2026) का भव्य आयोजन 16 से 18 सितंबर 2026 तक मारवाह स्टूडियोज, फिल्म सिटी, नोएडा में किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन इंटरनेशनल फिल्म एंड टेलीविजन क्लब (IFTC), एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT), इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (ICMEI) तथा एएएफटी यूनिवर्सिटी के सहयोग से किया जा रहा है।
डॉ. संदीप मारवाह ने बताया कि ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा विश्व के फिल्मकारों, कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और मीडिया प्रतिनिधियों को एक साझा मंच प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। पिछले 18 वर्षों से यह महोत्सव फिल्म, मीडिया, कला और संस्कृति के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।
तीन दिवसीय इस महोत्सव में फीचर फिल्मों की स्क्रीनिंग, सेमिनार, प्रदर्शनी, पैनल चर्चा, साक्षात्कार, पुस्तक विमोचन, प्रस्तुतियां, कार्यशालाएं, प्रेस समीक्षा, फैशन शो तथा पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाएंगे। देश-विदेश से बड़ी संख्या में फिल्मकारों और मीडिया विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है।
डॉ. संदीप मारवाह ने फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी फिल्मों की प्रविष्टियां भेजने तथा इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।
महोत्सव से संबंधित अधिक जानकारी के लिए +91-8586978492, 0120-4831143 पर संपर्क किया जा सकता है। ईमेल eventsicmei@gmail.com तथा वेबसाइट www.gffn.org पर भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।